ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10राज्य

सीबीआई करेगी सुशांत केस की जांच

Share

महाराष्ट्र ‘सरकार’ को तगड़ा झटका

 नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में यह फैसला दिया है कि अब इस केस को सीबीआई देखेगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है सीबीआई जांच के  लिए पटना सरकार की सिफारिश सही है और महाराष्ट्र सरकार को आदेश का पालन करना होगा। कोर्ट ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र पुलिस, सभी दस्तावेज सीबीआई को सौंपे। अदालत ने कहा कि पटना में जो एफआईआर दर्ज की गई है, वह कानून सम्मत है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस को बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र सरकार इस फैसले पर रिव्यू पिटीशन दायर कर सकती है।

बता दें कि इस केस में तमाम संगीन आरोपों का सामना कर रही रिया चक्रवर्ती ने अपने खिलाफ पटना में दायर एफआईआर को मुंबई ट्रांसफर कराने के लिए याचिका दी थी। इसे खारिज करते हुए कोर्ट ने केस की जांच के अधिकार सीबीआई को दे दिए हैं। इस फैसले के बाद महाराष्ट्र सरकार के वकील ने कहा कि हम फैसले को चुनौती देंगे। इस पर कोर्ट ने कहा कि यह 35 पेज का जजमेंट है। पहले आप इसको पढ़िए। हमने हर पहलुओं का बारीकी से अध्ययन करने के बाद फैसला सुनाया है।

सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद सुशांत सिंह के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने कहा कि सुशांत के परिवार के लिए ये बड़ी जीत है। कोर्ट ने भी माना कि मुंबई पुलिस ने इस मामले में कोई जांच नहीं की थी। ये एतिहासिक फैसला है। इंसाफ की तरफ ये पहला और बड़ा कदम है। अब सीबीआई अपनी जांच शुरू करेगी।


Share

Related posts

मुंबई में हुक्का बार में छापा, कोविड-19 दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में नौ पर मामला दर्ज

samacharprahari

पानी की टंकी की सफाई के दौरान दो लोगों की मौत

Prem Chand

विजय माल्या प्रत्यर्पण केस: भारत सरकार ने लंदन की अदालतों में झोंके करोड़ों रुपये

samacharprahari

जबरन वसूली के लिए किया डिप्टी सीएम के नंबर का इस्तेमाल

samacharprahari

संग्रहालय में प्रदर्शित होगी चंबल के डाकुओं और पुलिस की दास्तान

samacharprahari

‘वर्षा’ बंगला: सत्ता का प्रतीक या विवादों का अड्डा?

Prem Chand