ताज़ा खबर
Otherराज्य

वाराणसी घाट पर पंडा और पुरोहितों को देना होगा टैक्स, विरोध शुरू

Share

वाराणसी । वाराणसी की पहचान घाटों से है। हर दिन वाराणसी के घाटों पर पूजा पाठ, अनुष्ठान के साथ गंगा आरती और अन्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन होते हैं। गंगा किनारे होने वाले इन आयोजनों पर अब नगर निगम टैक्स वसूलेगा। गंगा आरती से लेकर घाट पर पूजा अनुष्ठान कराने वाले पंडो को अब टैक्स देना पड़ेगा। वाराणसी नगर निगम ने नदी किनारे रख रखाव संरक्षण एवं नियंत्रण उपविधि 2020 की घोषणा कर दी है। तत्काल प्रभाव से ये शुल्क लागू हो गया है।

नगर निगम नदी रखरखाव संरक्षण एवं नियंत्रण उपविधि 2020 के मुताबिक अब घाटों पर पूजा पाठ कराने वाले पुरोहितों को 100 रुपये और गंगा आरती कराने वाले आयोजकों को 500 रुपये वार्षिक शुल्क देना पड़ेगा। इसके साथ ही घाटों पर सांस्कृतिक आयोजन के लिए 4000 रुपये, धार्मिक आयोजन के लिए 500 और सामाजिक आयोजन के लिए 200 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।

वहीं घाटों पर धार्मिक आयोजनों के लिए लगाए गए शुल्क का विरोध भी शुरू हो गया है। काशी तीर्थ पुरोहित संघ के इसका विरोध किया है। संघ के अध्यक्ष ने बताया कि घाट किनारे पूजा पाठ कराने वाले पुरोहितों से टैक्स लेने का फैसला पूरी तरह से अनुचित है। वाराणसी नगर निगम को अपना ये फैसला वापस लेना चाहिए। काशी तीर्थ पुरोहित संघ के अलावा समाजवादी पार्टी भी इसका विरोध कर रही है।


Share

Related posts

अगले पांच वर्षों तक 80 करोड़ जनता को मिलेगा फ्री राशनः प्रधानमंत्री

samacharprahari

31 जनवरी 2026 तक महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव कराने का सुप्रीम कोर्ट का आदेश

samacharprahari

आज तड़के उल्का से टकराएगा नासा का स्पेसक्राफ्ट

samacharprahari

पाकिस्तान में बस हादसा, 37 लोगों की मौत

Prem Chand

भोंदू बाबा’ अशोक खरात बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार; महिला आयोग अध्यक्ष के साथ फोटो वायरल होने से मचा हड़कंप

samacharprahari

Pakistan Blast Update: शिया मस्जिद में धमाके से दहला इस्लामाबाद, 69 लोगों की मौत; 169 से ज्यादा घायल

samacharprahari