ताज़ा खबर
Politicsराज्य

लैब टेक्नीशियन मामले में चेतावनी के बावजूद निष्क्रिय रही सरकार: अखिलेश

Share

लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर में लैब टेक्नीशियन के अपहरण और उसकी हत्या के मामले में कहा कि चेतावनी के बावजूद राज्य सरकार निष्क्रिय रही। अखिलेश ने पार्टी की ओर से मृतक के परिजन को पांच लाख रुपये देने का ऐलान किया। इस बीच, इस हत्याकांड में फिरौती के तीस लाख रुपये दिए जाने की जांच सरकार ने एडीजी पीएचक्यू वी.पी. जोगदंड को सौंप दी है।
अखिलेश ने ट्वीट किया, ”कानपुर से अपहृत इकलौते बेटे की मौत की ख़बर दुखद है। चेतावनी देने के बाद भी सरकार निष्क्रिय रही।” उन्होंने कहा, ”अब सरकार 50 लाख का मुआवज़ा दे। सपा मृतक के परिवार को पांच लाख की मदद देगी।”

अखिलेश ने कटाक्ष किया, ”अब कहाँ है दिव्य-शक्ति सम्पन्न लोगों का भयोत्पादक प्रभा-मण्डल व उनकी ज्ञान-मण्डली।”

उल्लेखनीय है कि पुलिस जांच में यह साफ हो गया है कि महीने भर पहले कथित तौर पर फिरौती के लिए अपहृत लैब टेक्नीशियन की उसके अपहर्ताओं ने हत्या कर दी है।

 

 


Share

Related posts

सेना-नौसेना को बड़ी ताकत: 4.25 लाख CQB कार्बाइन और 48 टॉरपीडो की ₹4,666 करोड़ की डिफेंस डील

samacharprahari

देशभर की बार काउंसिलों में महिला प्रतिनिधित्व पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सभी राज्य बार काउंसिलों को नोटिस

samacharprahari

इनपुट टैक्स क्रेडिट में 74,782 करोड़ की रिकॉर्ड धोखाधड़ी, दो साल में दोगुने हुए मामले

samacharprahari

हैकर्स के निशाने पर हैं वैक्सीन!

samacharprahari

केयर्न ने 176 करोड़ की भारतीय संपत्ति सीज की

Prem Chand

नीतियां सही नहीं, पिछले 5 वर्ष से लगातार घट रही जीडीपी

samacharprahari