ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनिया

यमन के विद्रोहियों ने अमीरात के जहाज पर कब्जा किया

Share

इजराइली समाचारपत्र की वेबसाइट हैक
दुबई। पश्चिम एशिया में तनाव के एक और संकेत के बीच यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में संयुक्त अरब अमीरात के झंडे लगे एक पोत पर कब्जा कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वहीं, ईरान के जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या की बरसी के अवसर पर हैकरों ने यरुशलम पोस्ट नामक एक प्रमुख इजराइली अखबार की वेबसाइट को निशाना बनाते हुए उसे हैक कर लिया।
बता दें कि लाल सागर में संयुक्त अरब अमीरात के रवाबी नामक पोत पर कब्जा किया जाना नवीनतम हमला है। यह मार्ग अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए काफी महत्वपूर्ण है। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है।

हालांकि इजराइली अखबार की वेबसाइट को हैक करने की जिम्मेदारी अभी तक किसी समूह ने नहीं ली है। हैकरों ने समाचार पत्र की वेबसाइट से उसकी मूल सामग्री को हटाते हुए इजराइल के अघोषित परमाणु कार्यक्रम स्थल पर हमले की एक तस्वीर को लगा दिया।

यरुशलम पोस्ट की वेबसाइट पर पोस्ट की गई तस्वीर को दो साल पहले इराक में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए ईरान के प्रतिष्ठित रिवोल्यूशनरी गार्ड के जनरल कासिम सुलेमानी से जोड़कर देखा जा रहा है। तस्वीर में एक मिसाइल को दिखाया गया है।


Share

Related posts

Mumbai Crime: मुंबई में खौफनाक मर्डर, महिला के तीन तुकड़े किए फिर जलाया

samacharprahari

वक्फ संशोधन विधेयक पारित: AIMPLB की नजर सुप्रीम कोर्ट पर

samacharprahari

वुमेन एशिया कप, छन से टूटा भारत का सपना

Prem Chand

दिसंबर में रिटायर हुए, अब PMO पहुंचे आरबीआई के पूर्व गवर्नर

samacharprahari

सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्य के रूप में भारत का दो साल का कार्यकाल शुरू

samacharprahari

भाजपा ‘देश तोड़ने’ को आतुर है : श्रीनिवास

Prem Chand