Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

मोदी सरकार की आत्ममुग्धता से बिगड़े हालातः राजन

Share

पूर्व आरबीआई गवर्नर ने सरकार पर साधा निशाना

मुंबई। आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने भारत में कोरोना की बेकाबू स्थिति के लिए भारतीय लीडरशिप और दूरदर्शिता को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि पिछले साल कोरोना की पहली लहर के बाद देश में पैदा हुई आत्ममुग्धता का भी भारत को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। भारत में पिछले कुछ दिनों से रोजाना कोरोना के 3.5 लाख से अधिक नए मामले आ रहे हैं। सरकार पर सख्त लॉकडाउन लगाने का दबाव है, लेकिन सरकार ने अब तक इससे इनकार किया है।
इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (आईएमएफ) के चीफ इकोनॉमिस्ट रह चुके राजन ने कहा कि अभी कोरोना वायरस का खतरा खत्म नहीं हुआ है। दुनिया में दूसरी जगह खासकर ब्राजील में जो हो रहा है, उससे सरकार को समझ जाना चाहिए था कि वायरस वापस आ रहा है और पहले से ज्यादा खतरनाक हो रहा है। पिछले साल कोरोना के मामलों में कमी के बाद भारत सरकार को लगा कि वायरस का बुरा दौर बीत चुका है और अब सबकुछ खोलने का समय आ गय़ा है। यही आत्ममुग्धता आज भारत को भारी पड़ रही है।


Share

Related posts

अरब सागर में लाइबेरिया के जहाज के अपहरण की कोशिश, भारतीय नेवी ने की नाकाम

samacharprahari

अर्थव्यवस्था में आएगी तेजी: फिच रेटिंग्स

samacharprahari

पांच न्यायाधीशों की पीठ करेगी चुनावी बॉन्ड की वैधता पर सुनवाई

samacharprahari

Leave a Comment