ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10दुनिया

बाल बचे इमरान खान, उड़ान भरते ही विमान में आई खराबी

Share

उड़ान भरते ही विमान में आई खराबी; करानी पड़ी इमर्जेंसी लैंडिंग

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का विमान शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त होने से बालबाल बच गया। तकनीकी खराबी आने की वजह से उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही विमान की इमर्जेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक इमरान खान गुजरांवाला में एक रैली को संबोधित करने के लिए जा रहे थे। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही उनका विमान संतुलन खोने लगा।  इसके बाद पायलट ने तुरंत कंट्रोल टावर से संपर्कि किया और इस्लामाबाद एयरपोर्ट पर विमान की इमर्जेंसी लैंडिंग करवाई गई।
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अजहर माशवानी ने कहा कि खराब मौसम की वजह से इमरान खान का विमान इस्लामाबाद लौट आया था। उन्होंने कहा कि विमान में तकनीकी खराबी की रिपोर्ट सही नहीं है। वहीं पार्टी के चेयरमैन ने कल अपने कार्यकर्ताओं और लोगों से कहा था कि वे जनसभा में पहुंचें और उनका समर्थन करें।

 


Share

Related posts

वर्ष 2022 में बैंकों से 41,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

Prem Chand

कानपुर डाकघर से गैंगस्टर की तस्वीर वाले डाक टिकट जारी

samacharprahari

प.रे. के 19 रेल सुरक्षा कर्मी सम्मानित

Prem Chand

पीएनबी बैंक का ग्लोबल व्यापार 12.20 लाख करोड़

samacharprahari

2024 में पहले पांच महीने में ही घरेलू एयरलाइन्स ने 7030 उड़ानें रद्द कीं: सरकारी आंकड़े

Prem Chand

राहुल गांधी ने किया दावा- ईडी छापेमारी की तैयारी कर रही है

samacharprahari