ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

ट्रंप के हाथ में है मोदी का ‘रिमोट कंट्रोल’ : राहुल गांधी

Share

  • रायबरेली में कांग्रेस नेता का हमला, कहा- किसानों, युवाओं और छोटे व्यापारियों के हितों से समझौता कर रही है सरकार

✍️ प्रहरी संवाददाता, रायबरेली | लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए मंगलवार को दावा किया कि मोदी का “रिमोट कंट्रोल” अमेरिका के हाथों में है। रायबरेली और अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे कांग्रेस नेता ने हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के खिरोन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह आरोप लगाया।

रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों की समस्याओं को समझने में विफल रहे हैं। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि जब लोगों को रोजगार और भोजन जैसी बुनियादी जरूरतें पूरी करने में दिक्कत हो रही है, तब सरकार इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदने की सलाह दे रही है।

गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के साथ ऐसा समझौता किया है, जिससे देश के किसानों, गरीबों और आर्थिक हितों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने दावा किया कि भारत की कृषि व्यवस्था और डेटा सुरक्षा से समझौता किया गया है। कांग्रेस नेता ने उद्योगपति गौतम अदाणी से जुड़े मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि अमेरिका में चल रहे मुकदमे भविष्य में समाप्त हो सकते हैं।

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े घटनाक्रम के कारण तेल की कीमतों में तेजी आ सकती है, जिसका असर पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों पर पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि इसका बोझ किसानों, मजदूरों, युवाओं और छोटे व्यापारियों पर पड़ेगा।

कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री से किसानों, बेरोजगार युवाओं और छोटे व्यापारियों के हित में तत्काल कदम उठाने की मांग की।


Share

Related posts

बांग्लादेश में शेख हसीना की बड़ी जीत! पांचवीं बार बनेंगी पीएम, मिला दो तिहाई बहुमत

samacharprahari

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग का यह है फॉर्मूला

samacharprahari

एयरपोर्ट पर हार्ट अटैक से पायलट की मौत, 3 महीने में तीसरी घटना

samacharprahari

नवाब मलिक के थे ‘D’ गैंग से संबंध! चार्जशीट में खुलासा- फर्जी दस्तावेज बना हड़पी करोड़ों की प्रॉपर्टी

Prem Chand

मराठा आरक्षण का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

samacharprahari

ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर सोना-चांदी: 1.66 लाख के पार पहुंचा सोना, चांदी की 3.7 लाख की ऊंची छलांग

samacharprahari