ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10राज्य

टेंडर घोटाले में ठेकेदार गिरफ्तार

Share

समाचार प्रहरी, मुंबई। नवी महानगर पालिका के स्कूलों में शैक्षणिक सामग्री खरीदने के लिए फर्जी कागजातों की मदद से निविदा हासिल करने के मामले में एनआरआई पुलिस ने 72 वर्षीय एक ठेकेदार को गिरफ्तार किया है। यह मामला वर्ष 2018 का बताया गया है। शिकायतकर्ता ने इस मामले को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाया, तब जाकर कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी।

बता दें कि नवी मुंबई मनपा के स्कूलों में शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने के लिए साल 2016, साल 2017 और साल 2018 में प्रशासन ने निविदा जारी की थी। मनपा प्रशासन को आठ कंपनियों से निविदाएं मिली थीं। लेकिन एक ही ठेका कंपनी ने इस निविदा को हासिल करने के लिए फर्जी कागजातों को संलग्न कराया था। संतोष काले और सुधीर पवार ने इस फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए इसकी शिकायत मनपा प्रशासन से की थी, लेकिन प्रशासन ने शिकायत की अनदेखी की।

मनपा प्रशासन की लाहरवाही के बाद शिकायतकर्ताओं ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय ने मामले की जांच करने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिया। जून 2018 में एनआरआई पुलिस स्टेशन में 7 ठेकेदारों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। लेकिन मामला दर्ज होने के बाद भी संबंधित लोगों की गिरफ्तारी नहीं की गई थी। अब लगभग तीन साल के बाद अदालत के निर्देश के बाद मंगलवार को एनआरआई पुलिस ने जयंतीलाल राठौर (72) को गिरफ्तार कर लिया है। वह सात कंपनियों में से तीन कंपनी का मालिक बताया जा रहा है।


Share

Related posts

गुजारा भत्ता मामले में हाई कोर्ट ने कहा- अविवाहित बेटी को भी भरण-पोषण का दावा करने का अधिकार

samacharprahari

Agra Gang Rape: स्पा सेंटर बंद हुआ तो होम स्टे में कराने लगे देह व्यापार

samacharprahari

JEE-NEET के छात्रों के लिए रेलवे चलाएगी 46 अतिरिक्त लोकल ट्रेनें

samacharprahari

गगनयान के लिए पहली मानव रेटेड परीक्षण उड़ान इस साल संभव नहीं

samacharprahari

भारत में मुस्लिम वोट बैंक होता तो बाबरी और ज्ञानवापी में ये नहीं होता : ओवैसी 

Prem Chand

16 व्यापारियों का 20 किलो सोना और करोड़ों का कैश लेकर सर्राफा गायब

samacharprahari