ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

केंद्र के इशारे पर महाराष्ट्र की ‘सेंट्रल’ सरकार ने लिए आठ फैसले

Share

सत्ता परिवर्तन के बाद 25 दिन में 5 बार दिल्ली दरबार में सीएम और डिप्टी सीएम की हाजिरी

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री और भाजपा के सीएम कैंडिडेट देवेंद्र फडणवीस को डिप्टी सीएम बने लगभग 25 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक राज्य में कैबिनेट का विस्तार नहीं हो पाया है।

इस बीच, बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट, मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट, फोन टैपिंग केस, गिरीश महाजन पर जबरन वसूली के आरोप समेत राज्य सरकार के कई फैसलों पर केंद्र सरकार का दबाव होने के आरोप विपक्ष लगा रहा है।

विपक्ष का कहना है कि दिल्ली की हरी झंडी के बिना महाराष्ट्र में कोई फैसला नहीं लिया जाता और न ही मंत्रिपरिषद का विस्तार हो रहा है।

असली सरकार, दिल्ली आलाकमान है
बता दें कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने के बाद एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस कई बार दिल्ली दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं।

महाराष्ट्र के सीएम और डिप्टी सीएम की गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई राउंड की मीटिंग हो चुकी है।

शिंदे ने सीएम बनते ही केंद्र सरकार के सबसे महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के काम को फिर से हरी झंडी दिखा दी है। मेट्रो कार शेड को आरे कॉलोनी में शिफ्ट करने का भी फैसला ले लिया। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि महाराष्ट्र में भले ही बागी शिंदे का शासन हो, लेकिन असली सरकार दिल्ली से ही चल रही है।

इसके अलावा, ठाकरे परिवार पर शिकंजा कसने की तैयारी भी हो रही है। केंद्र सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और पूर्व पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे पर शिकंजा कसने के लिए कई फैसले लिए हैं। आदित्य ठाकरे के मंत्रालय में पिछले ढाई साल के काम का ऑडिट कराने का आदेश दिया गया है।


Share

Related posts

अपराध की सजा घर तोड़ना नहीं.. बुलडोजर ऐक्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

samacharprahari

जाति देखकर दिए गए नंबर! जेएनयू पीएचडी प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट पर विवाद

Amit Kumar

केंद्र को कोसना बंद करे आघाड़ी सरकार, विकास के काम करेः चंद्रकांत पाटिल

samacharprahari

रेप के आरोपी एसआई सेवा से बर्खास्त

samacharprahari

मराठा आरक्षण पर रोक नहीं, उच्चतम न्यायालय के फैसले से संतुष्ट: अशोक चव्हाण

samacharprahari

चाहे अंबानी हो या अडाणी, उनकी पूजा की जानी चाहिए: भाजपा सांसद

samacharprahari