ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

आनंद तेलतुम्बड़े भाकपा (माओवादी) के सक्रिय सदस्य हैं : एनआईए

Share

मुंबई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने विशेष अदालत को बताया कि ऐल्गार परिषद माओवादी संबंध मामले में आरोपी कार्यकर्ता आनंद तेलतुम्बड़े भाकपा (माओवादी) के ‘सक्रिय सदस्य’ हैं और संगठन के एजेंडा से बहुत करीब से जुड़े हुए हैं। मामले की जांच कर रहे एनआईए ने कार्यकर्ता की जमानत याचिका पर लिखित जवाब में 26 फरवरी को यह बात कही था। जवाब की एक प्रति मंगलवार को उपलब्ध कराई गई।
बता दें कि जनवरी 2021 में तेलतुम्बड़े ने विशेष एनआईए अदालत में जमानत याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उनके खिलाफ जांच एजेंसियों को कोई साक्ष्य नहीं मिला है और अभियोजन पक्ष ने जो आरोप लगाए थे, वह भी बेबुनियाद है। सरकार के खिलाफ लड़ाई के लिए भड़कानेवाला आरोप सिर्फ ‘कहानी है।’ इस पर जमानत का विरोध करते हुए जांच एजेंसी ने कहा कि यह कहना ‘एकदम गलत’ है कि आरोपी के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है। एनआईए ने कहा, ‘वास्तविकता यह है कि आरोपी के खिलाफ साक्ष्य है कि वह भाकपा (माओवादी) का सक्रिय सदस्य है और भाकपा (माओवादी) के एजेंडा में काफी गहरे तक संलिप्त है।’ जांच एजेंसी ने यह भी दावा किया है कि आनंद तेलतुम्बड़े इस मामले में वांछित अपने भाई मिलिंद तेलतुम्बड़े से संपर्क में था और दोनों के बीच गोपनीय बैठक हुई थी। आनंद तेलतुम्बड़े शहरी क्षेत्र की यात्रा के दौरान अपने भाई से मिलता था और दोनों अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में एकत्र किया गया माओवादी विचाराधारा वाला साहित्य साझा किया करते थे।


Share

Related posts

फोन टैपिंग मामले में मुंबई पुलिस ने दूसरी बार रश्मि शुक्ला का बयान किया दर्ज

Prem Chand

39 हजार करोड़ के रक्षा सौदों को मंजूरी

Prem Chand

बदायूं में नल से पानी पीने को लेकर दलित युवक की डंडे से पिटाई, मौत

samacharprahari

जम्मू सेना कैंप के ऊपर फिर दिखा ड्रोन!

samacharprahari

काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में बिजली गिरी

Girish Chandra

सिम्फनी एयर कूलर का नया मॉडल लॉन्च

samacharprahari