ताज़ा खबर
Otherराज्य

रिलायंस जियो का नया धमाका, 749 रुपये में साल भर तक अनलिमिटेड कॉल और डेटा

Share

प्रहरी सवांददाता मुंबई, मुकेश अंबानी ने एक बार फिर अपने फीचर फोन ग्राहकों के लिए नए ऑफर का ऐलान कर दिया है। रिलायंस जियो के द न्यू जियोफोन 2021 ऑफर का फायदा देशभर में 1 मार्च से लिया जा सकेगा। यह ऑफर देशभर के रिलायंस रिटेल और जियो रिटेलर्स के पास मुहैय्या होगा।
जियो का कहना है कि कंपनी ने ‘2G मुक्त भारत’ अभियान में तेजी लाने के इरादे से नया किफायती ऑफर पेश किया है। नए यूजर्स 1,999 रुपये की कीमत अदा करने पर जियोफोन डिवाइस के साथ ही 2 साल के लिए अनलिमिटेड सर्विस का मजा ले सकेंगे। इस ऑफर के तहत ग्राहक अनलिमिटेड वॉइस कॉल, हर महीने 2GB हाई-स्पीड डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे।
इसके अलावा 1,499 रुपये में जियोफोन डिवाइस और 12 महीने के लिए अनलिमिटेड सर्विसेज़ मिलेंगी। जिसमें यूजर्स अनलिमिटेड वॉइस कॉल, 2GB हाई स्पीड डेटा हर महीने का फायदा ले सकेंगे।
वंही जियो ने मौजूदा जियोफोन यूजर्स के लिए भी 749 का नया ऑफर पेश किया है। इस ऑफर में 1 साल तक अनलिमिटेड वॉइस कॉल, 2GB हाई-स्पीड डेटा हर महीने का फायदा ले सकेंगे। इस ऑफर का फायदा 1 मार्च से लिया जा सकता है।


Share

Related posts

धनंजय मुंडे से जबरन वसूली की कोशिश में महिला गिरफ्तार

Prem Chand

बाइकबोट पोंजी घोटाला: ED ने 394 करोड़ की संपत्ति अटैच की

samacharprahari

बिलकिस बानो गैंगरेप: सुप्रीम कोर्ट ने 11 दोषियों को दो हफ़्ते के भीतर सरेंडर करने को कहा

samacharprahari

रूस ने यूक्रेन में टीवी टावर को उड़ाया, 5 नागरिकों की मौत

Amit Kumar

शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी

Prem Chand

चीन में 21 साल के युवक ने किया चाकू से हमला, आठ की मौत और 17 घायल

Prem Chand