ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

रिटायर्ड पुलिस अधिकारी से ठगे 28 लाख

Share

मुंबई। महाराष्ट्र में एक सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के साथ 28 लाख रुपये की ठगी की घटना सामने आई है। कैंटीन का ठेका दिलाने का वादा कर एक दंपति समेत तीन लोगों ने कथित रूप से धोखाधड़ी की है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। तीन साल से अधिक समय से ठाणे जिले के अंबरनाथ में आयुध कारखाने में फूड कैंटीन चलाने का ठेका दिलाने के बहाने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी से पैसे ऐंठते रहे, लेकिन अपने वादे को कभी पूरा नहीं किया। पीड़ित ने तीनों को 28 लाख रुपये का भुगतान किया था। चितलसार पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात से संबंधित आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने आरोपियों के नाम रोहित शेट्टी, भगवान रामदास पवार और उसकी पत्नी पल्लवी पवार बताया है। कासरवडावली पुलिस ने दिसंबर के दूसरे सप्ताह में एक एनआरआई होटल व्यवसायी के साथ 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में इन तीनों पर भी मामला दर्ज किया था।


Share

Related posts

बिजली चोरी के जुर्म में कंपनी मालिक को दो साल की जेल

samacharprahari

लगातार हादसों के बाद रेलवे ने अफसरों को किया टाइट

samacharprahari

यूपी में बत्तीगुल: निजीकरण के विरोध में सड़कों पर उतरे बिजली विभाग के कर्मचारी

Prem Chand

परमाणु सक्षम मिसाइल अग्नि प्राइम का सफल परीक्षण

Prem Chand

RBI गवर्नर ने कहा- EMI में छूट और ब्याज दारों में कटौती जरूरी

samacharprahari

जापान की ‘उड़ने वाली कार’ का सफल परीक्षण, एक व्यक्ति को लेकर कुछ मिनट हवा में रही कार

samacharprahari