ताज़ा खबर
Other

मुंबई-पुणे द्रुतगामी राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने के बाद ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, एक की मौत

Share

मुंबई, 26 जून 2025। मुंबई-पुणे द्रुतगामी राजमार्ग पर शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कम से कम 20 वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना रायगढ़ जिले के खालापुर तालुका में खोपोली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत अदोशी टनल के पास हुई। उन्होंने बताया, ‘ब्रेक फेल होने के बाद ट्रक के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। इसने बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज जैसी लग्जरी कार सहित कम से कम 20 वाहनों को टक्कर मारी, जिससे 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नवी मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।’ अधिकारी ने बताया, ‘चालक को खोपोली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि, चिकित्सा जांच में पुष्टि हुई कि घटना के समय वह शराब के नशे में नहीं था। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।’


Share

Related posts

आतंकियों के हमले में सेना के दो जवान शहीद

samacharprahari

सरकारें कोरोना को लेकर गंभीर नहीं

samacharprahari

नेक्सस मॉल्स के साथ जियो-बीपी का करार

Girish Chandra

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत

Prem Chand

रिलायंस रिटेल ने फ्यूचर ग्रुप डील के लिए मियाद छह महीने बढ़ाई

samacharprahari

जून में आ सकती है कोरोना की चौथी लहर : आईआईटी कानपुर

Prem Chand