ताज़ा खबर
Other

बहू को जिंदा जलाने वाली सास को 7 साल बाद उम्रकैद

Share

महाराजगंज, 20 नवंबर 2024। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में एक बहू को जिंदा जलाने के अपराध में 70 वर्षीय महिला को स्थानीय अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. इसके साथ ही अदालत ने उस पर 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है. यह घटना 20 दिसंबर, 2017 को जिले के गुगली थाना क्षेत्र के अमोधा गांव में हुई थी. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पवन कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को अपनी बहू आरती गौर (23) की दहेज की मांग पूरी न करने पर हत्या करने के मामले में दोषी कौशल्या देवी को उम्रकैद की सजा सुनाई. सरकारी वकील संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि अपराधी महिला ने तेल डालकर बहू को जिंदा जला दिया. सरकारी वकील ने बताया कि मृतक महिला के पिता जय प्रकाश गौर की शिकायत के आधार पर कौशल्या देवी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस केस दर्ज किया गया था. केस की सुनवाई के दौरान नौ लोगों की गवाही हुई. इसके बाद अदालत ने दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.


Share

Related posts

नई संसद में नया इतिहास, पहली बार सरकार ने नहीं दिए 357 सवालों के जवाब

samacharprahari

रिया चक्रवर्ती के खिलाफ ड्रग्स केस दर्ज़

samacharprahari

ईडी मामले में सरकारी गवाह बनने की सचिन वाजे की याचिका खारिज

Prem Chand

टीआरपी प्रकरण: बार्क के पूर्व सीईओ की जमानत अर्जी पर सुनवाई स्थगित

Girish Chandra

बैड बैंक से पकड़ेंगे इकॉनमी का बिगड़ैल बैल!

Amit Kumar

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास की तबियत बिगड़ी

samacharprahari