ताज़ा खबर
Otherराज्य

प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर युवक की हत्या

Share

नोएडा। जनपद के सेक्टर-24 थानाक्षेत्र के सेक्टर-32 के पास पिछले बुधवार की देर रात हुई कमल शर्मा नाम के युवक की हत्या के सिलसिले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। युवक की हत्या प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर हुई थी।
अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में एक चर्चित यू-ट्यूबर तथा बाइक स्टंट करने वाला भी शामिल है। उन्होंने कहा कि यह हत्या प्रेम-प्रसंग में बाधा बनने की वजह से हुई थी। कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि निठारी गांव के रहने वाले कमल की गोली मारकर हत्या की गई है। इस बाबत मृतक के चाचा की शिकायत पर थाना सेक्टर-24 में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था।
उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर को पुलिस ने इस घटना में शामिल निजामुल खान, सुमित शर्मा तथा अमित गुप्ता को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। अपर आयुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि निजामुल एक चर्चित यू-ट्यूबर है। पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी का कमल की बहन से प्रेम संबंध था। कमल इस बात का विरोध कर रहा था, जिसकी वजह से उसकी हत्या की गई थी।


Share

Related posts

हक के घरों की मांग को लेकर 31 संगठनों का संयुक्त एलान, मिलों की पूरी जमीन पर घर देने की मांग 

Prem Chand

उत्‍तर प्रदेश में महंगा हो सकता है बिजली कनेक्शन लेना

samacharprahari

मीरा रोड में तनाव, 17 लोग गिरफ्तार

Prem Chand

रियाद एयरपोर्ट पर मिसाइल हमला: 13 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; एक भारतीय की भी गई जान

samacharprahari

अग्निपथ पर उबल रहा नेपाल

samacharprahari

वक्फ संशोधन विधेयक पारित: AIMPLB की नजर सुप्रीम कोर्ट पर

samacharprahari