ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

पॉर्न मूवी रैकेट केस में सूरत से एक और गिरफ्तारी

Share

मुंबई। मुंबई पुलिस ने अश्लील फिल्म बनाने वाले गिरोह से संबंधित मामले में एक और व्यक्ति को सूरत से गिरफ्तार किया है। इस मामले में अबतक कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पिछले सप्ताह अश्लील फिल्में बनाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया गया था। क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी प्रकोष्ठ ने 40 वर्षीय नौवें आरोपी को मंगलवार को गुजरात के सूरत से दबोच लिया। पिछले सप्ताह पुलिस की प्रॉपर्टी प्रकोष्ठ ने मालवणी इलाके के मढ में स्थित एक बंगले पर छापा मारा था और संघर्षरत मॉडल्स एवं कलाकारों के साथ अश्लील फिल्में बनाने के गिरोह का भंडाफोड़ किया था। वे सोशल मीडिया ऐप और वेबसाइट पर इन अश्लील फिल्मों को अपलोड करते हैं।
अधिकारी ने बताया कि शुरू में तो पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था। बाद में तीन और लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में एक अभिनेत्री और विदेशी प्रोडक्शन हाउस का एक प्रतिनिधि शामिल है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसे अश्लील फिल्मों में काम करने के लिए मजबूर किया गया है। उसकी शिकायत पर भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। अबतक कुल दो प्राथमिकियां दर्ज जा चुकी हैं। पुलिस ने छह मोबाइल फोन, एक लेपटॉप, कैमरे, मेमोरी कार्ड और 5.68 लाख रुपये कीमत के अन्य उपकरण जब्त किए थे। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिनियम, महिला का अभद्र प्रतिनिधित्व (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।


Share

Related posts

नहीं देना होगा लोन के ब्याज पर ब्याज, सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दिया हलफनामा

samacharprahari

शिवसेना-बीजेपी के रिश्तों की चौड़ी हुई दरार

samacharprahari

महाराष्ट्र में घाटे का बजट पेश, जीएसटी माफी योजना की घोषणा

Prem Chand

एलओसी के पास दिखे कई संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन, जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट

samacharprahari

7000 कर्मचारियों की नियुक्ति करेगा ई-कॉम एक्सप्रेस

samacharprahari

वीरगाथा के पीछे छिपी विफलता की कहानियां

samacharprahari