ताज़ा खबर
OtherTop 10खेलताज़ा खबरभारतराज्य

टी10 क्रिकेट लीग: 9 गेंद में फिफ्टी, दिल्ली बुल्स ने मराठा अरेबियंस को हराया

Share

एविन लुईस ने एक ओवर में लगाए 5 छक्के, सिर्फ 9 गेंदों में बनाए 50 रन!

मुंबई। अबु धाबी में चल रही टी10 क्रिकेट लीग में एक बार फिर वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की धमक दिखाई दी। दिल्ली बुल्स ने एविन लुईस की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर मराठा अरेबियंस को हरा दिया। शुक्रवार को मराठा अरेबियंस और दिल्ली बुल्स के बीच हुए मैच में बाएं हाथ के बल्लेबाज़ एविन लुईस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए क्रिकेट एक्सपर्ट्स और प्रशंसकों को अच्छा खासा प्रभावित किया।
दिल्ली बुल्स की ओर से खेल रहे एविन लुईस ने मराठा अरेबियंस के खिलाफ महज 16 गेंदों में नाबाद 55 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 7 छक्के और 2 चौके लगाए। उन्होंने मराठा अरेबियंस के गेंदबाज मुख्तार अली की जमकर धुनाई की। पांचवां ओवर फेंकने आये मुख्तार के एक ही ओवर में एविन लुईस ने 5 छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी। एविन लुईस ने मुख्तार की पहली दो गेंदों पर छक्का लगाया। इसके बाद अगली तीन गेंदों पर 3 छक्के लगाकर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। दिल्ली कैपिटल्स ने मैच 5 ओवर में ही जीत लिया।
दिल्ली बुल्स को मराठा अरेबियंस ने 88 रनों का लक्ष्य दिया था। मराठा की ओर से कप्तान मोसाद्देक हुसैन ने 35 रनों की पारी खेली थी। दिल्ली बुल्स की ओर से फिडेल एडवर्ड्स और अमाद बट्ट ने बेहतरीन गेंदबाजी की। बट्ट ने 2 ओवर में सिर्फ 7 रन खर्च कर 1 विकेट लिया, वहीं एडवर्ड्स ने 2 ओवर में 15 रन देकर एक विकेट चटकाया।


Share

Related posts

निवेश आकर्षित करने के लिए भारत को सतत आर्थिक सुधारों की जरूरत : आईएमएफ

samacharprahari

एक पर्सेंट से भी कम टैक्सपेयर्स होंगे प्रभावित : वित्त मंत्रालय

samacharprahari

भारत में मुस्लिम वोट बैंक होता तो बाबरी और ज्ञानवापी में ये नहीं होता : ओवैसी 

Prem Chand

भारतीय नेवी तैयार करेगी पारंपरिक -परमाणु पनडुब्बियों का बेड़ा

Prem Chand

UP बोर्ड की 12वीं परीक्षा शुरू होते ही दो पेपर लीक!

Prem Chand

किसानों को मुआवज़ा और ब्याज के मामले में सुप्रीम कोर्ट ओपन कोर्ट में सुनेगा NHAI की पुनर्विचार याचिका

samacharprahari