ताज़ा खबर
Otherटेकताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

जियो ने स्पेक्ट्रम खरीदने के लिए एयरटेल के साथ किया समझौता

Share

आंध्र प्रदेश, दिल्ली और मुंबई सर्किल के लिए 1,497 करोड़ रुपये में होगी डील

मुंबई। रिलायंस जियो ने मंगलवार को कहा कि आंध्र प्रदेश, दिल्ली और मुंबई सर्किल में 800 मेगाहर्ट्ज बैंड में कुछ स्पेक्ट्रम खरीदने के संदर्भ में भारती एयरटेल के साथ समझौता किया गया है। यह सौदा करीब 1,497 करोड़ रुपये का है। रिलायंस जियो 800 मेगाहर्ट्ज बैंड में आंध्र प्रदेश, दिल्ली और मुंबई में अतिरिक्त स्पेक्ट्रम का उपयोग कर अपने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं दे सकेगी। इन तीनों सर्किल में रिलायंस जियो के पास कुल 7.5 मेगाहर्ट्ज अतिरिक्त स्पेक्ट्रम उपलब्ध होगा।
जियो के अनुसार, यह समझौता दूरसंचार विभाग द्वारा जारी स्पेक्ट्रम कारोबार के दिशानिर्देशों के अनुसार किया गया है। समझौता नियामकीय मंजूरी पर निर्भर है। एयरटेल ने भी अलग से बयान में इस समझौते की पुष्टि करते हुए कहा कि इसके तहत कंपनी को अतिरिक्त स्पेक्ट्रम देने के एवज में जियो से 1,037.6 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके अलावा जियो स्पेक्ट्रम को लेकर 459 करोड़ रुपये का भुगतान बाद में करेगी, जो सौदा संबंधित समायोजन पर निर्भर है।
कंपनी के अनुसार इस समझौते के तहत जियो को एयरटेल के 800 मेगाहट्र्ज स्पेक्ट्रम में उपयोग के अधिकार के तहत आंध्र प्रदेश में 3.75 मेगाहर्ट्ज, दिल्ली में 1.25 मेगाहर्ट्ज और मुंबई में 2.50 मेगाहर्ट्ज हस्तातंरित किये जाएंगे। समझौते के बाद रिलायंस जियो के पास मुंबई सर्किल के 800 मेगाहर्ट्ज बैंड में 2X15 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम तथा आंध्र प्रदेश और दिल्ली सर्किल में 800 मेगाहर्ट्ज बैंड में 2X10 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम उपलब्ध होंगे।


Share

Related posts

यूपी में ‘समाजवादी इत्र’ बनाने वाले कारोबारी के घर रेड

samacharprahari

मुस्लिम देशों ने दी यहूदी देश को चेतावनी, तनाव चरम पर

samacharprahari

एमएलए अयोग्यता मामले में महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष को फिर मिली मोहलत

samacharprahari

पौधारोपण की जांच कराएगी राज्य सरकार

Prem Chand

अरब सागर में लाइबेरिया के जहाज के अपहरण की कोशिश, भारतीय नेवी ने की नाकाम

samacharprahari

13 अरब साल पुराना आकाशगंगा का वीडियो

Prem Chand