Samachar Prahari
Otherभारतराज्य

जम्मू कश्मीर में सेना का जवान लापता

Share

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में प्रादेशिक सेना (टीए) का एक जवान लापता हो गया है। जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में उसका वाहन जली हुई अवस्था में पाया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने आतंकवादियों द्वारा जवान के अपहरण की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के कुलगाम जिले के रम्भामा क्षेत्र में रविवार देर रात अज्ञात लोगों ने एक वाहन को आग के हवाले कर दिया। इस वाहन का पंजीकरण शोपियां जिले के निवासी मुजफ्फर मंजूर के नाम है। वह प्रादेशिक सेना में कार्यरत है। घटना के बाद से उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें आतंकवादियों द्वारा मंजूर का अपहरण किए जाने की आशंका है। जवान की तलाश की जा रही है।


Share

Related posts

हथियार प्रतिबंध: ईरान ने की अमेरिका के संशोधित प्रस्ताव की आलोचना

samacharprahari

मंदिर पूजन नहीं, लॉकडाउन से हो रहे आर्थिक नुकसान पर ध्‍यान देना जरुरी : शरद पवार

Prem Chand

इसरो पर रोज हो रहे 100 से ज्यादा साइबर अटैक्स

Prem Chand

Leave a Comment