ताज़ा खबर
Other

कंगना रनौत को राष्ट्रद्रोह के आरोप में नोटिस जारी

Share

आगरा, 21 नवंबर 2024। अभिनेत्री एवं हिमाचल प्रदेश मंडी से सांसद कंगना रनौत के विरुद्ध राष्ट्रद्रोह के आरोप जारी नोटिस तामील हो गया है। एमपी/एमएलए कोर्ट ने कंगना रनौत व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर या अधिवक्ता के माध्यम से 28 नवंबर को अपना पक्ष रखने के आदेश दिए थे।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता व अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट में कंगना रनौत के विरुद्ध देशद्रोह व राष्ट्र अपमान की धाराओं में 11 सितंबर 2024 को वाद दायर किया था।

आरोप है कि कंगना रनौत ने 26 अगस्त 2024 को एक साक्षात्कार में केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसानों को हत्यारा बताते हुए उनके विरुद्ध आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया था।


Share

Related posts

लोकसभा 2024 के महासमर का बिगुल बजा, 7 चरणों में होंगे चुनाव

Prem Chand

गर्ल्स स्टूडेंट और महिला स्टाफ का यौन शोषण!

samacharprahari

अमेरिका ने भारत को लौटाईं 1,440 प्राचीन वस्तुएं

Prem Chand

ईरान पर अमेरिकी हमले अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन : रूस

Prem Chand

रिलायंस जियो का बिजनेस प्लान लॉन्च

Prem Chand

यूपी में हर परिवार के एक सदस्य को मिलेगी नौकरी

samacharprahari