ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10क्राइमताज़ा खबरदुनियाभारतराज्य

रियाद एयरपोर्ट पर मिसाइल हमला: 13 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; एक भारतीय की भी गई जान

Share

  • हूती विद्रोहियों ने ली हमले की जिम्मेदारी, 10 भारतीय घायल
  • नागरिक ठिकानों पर हमलों से खाड़ी क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

✍️डिजिटल न्यूज डेस्क, रियाद /नई दिल्ली| सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मिसाइल हमले ने पूरे क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। शनिवार, 10 अक्टूबर को हुए हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मृतकों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। भारतीय दूतावास ने रविवार को पुष्टि की कि हमले में घायल भारतीय नागरिक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। यमन के हूती विद्रोहियों ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

 


सऊदी अधिकारियों के अनुसार, हमले में 12 लोगों की मौत हुई थी और 309 लोग घायल हुए थे। इसके बाद घायल भारतीय नागरिक की मौत से मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई। भारतीय दूतावास के मुताबिक, हमले में 10 भारतीय घायल हुए हैं। दूतावास स्थानीय प्रशासन और अस्पतालों के संपर्क में है तथा मृतक के परिवार को सहायता देने और पार्थिव शरीर भारत लाने की प्रक्रिया में सहयोग कर रहा है।

मिसाइल हमले का असर हवाई अड्डे के घरेलू उड़ानों से जुड़े टर्मिनल 3 और 4 के परिसर पर पड़ा। मृतकों में सऊदी नागरिकों के अलावा बांग्लादेश, अमेरिका, मिस्र, जॉर्डन, फिलिस्तीन, सीरिया और सूडान के नागरिक भी शामिल बताए गए हैं। हमले के बाद हवाई अड्डे की सुरक्षा और विमान परिचालन पर असर पड़ा। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब क्षेत्र में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के बीच हमलों का सिलसिला जारी है।

भारत ने नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे सहित अन्य हवाई अड्डों पर हाल के हमले अस्वीकार्य हैं और इन्हें तत्काल रोका जाना चाहिए। भारत ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने, स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और घटनाओं से जुड़े अपुष्ट वीडियो या खबरें साझा नहीं करने की सलाह दी है। प्रवासी भारतीय सहायता केंद्र की 24 घंटे उपलब्ध हेल्पलाइन 8002471234 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

हवाई अड्डे जैसे नागरिक ठिकाने पर हमला खाड़ी क्षेत्र में जारी संघर्ष के व्यापक प्रभावों को सामने लाता है। अब निगाहें क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति, हवाई सेवाओं की बहाली और भारतीय नागरिकों को दी जा रही सहायता पर हैं।


Share

Related posts

पाकिस्तान में बम धमाके में दो सैनिकों की मौत

Prem Chand

अमेरिका का बड़ा कबूलनामा: ईरानी हमलों में 100 अमेरिकी सैनिक घायल; हूतियों ने की सऊदी अरब की समुद्री नाकेबंदी

samacharprahari

पत्रकारों पर छापेमारी दुर्भाग्यपूर्ण-पीसीआई

Prem Chand

चीन का एक और रॉकेट अनियंत्रित, कहीं भी गिरने का खतरा

Vinay

डीजीपी रश्मि शुक्ला का तबादला, कांग्रेस की शिकायत पर चुनाव आयोग ने लिया फैसला

Prem Chand

एबिक्सकैश ने टूरिज्म कंपनियों के साथ करार किया

Prem Chand