ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्यलाइफस्टाइल

मध्य प्रदेश चुनावः बीजेपी की तीसरी लिस्ट में होगा सिंधिया का नाम!

Share

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही है। बीजेपी ने अब तक दो सूची जारी की है, जिनमें 79 प्रत्याशियों में पूर्व और वर्तमान विधायकों के अलावा केंद्रीय मंत्रियों और कई सांसदों के नाम भी शामिल हैं। तीसरी सूची में कांग्रेस का दामन छोड़ कर बीजेपी में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी विधानसभा चुनाव का टिकट दिए जाने की अटकलें हैं।

बता दें कि पिछले दिनों बीजेपी ने 3 केंद्रीय मंत्रियों और 4 लोकसभा सांसदों के साथ उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की थी। इसे लेकर काफी सियासी बवाल मचा था। बीजेपी के कई विधायकों में नाराजगी देखी गई। अब इसी से जुड़ी जो खबर आ रही है, उसके मुताबिक केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी आगामी विधानसभा चुनाव लड़ते हुए दिखाई देंगे। ये फैसला पार्टी की कोर कमेटी द्वारा ली जा सकती है। सूत्रों की मानें तो, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 1 अक्टूबर को भोपाल आ रहे हैं। तब इस मामले पर चर्चा हो सकती है।

केंद्रीय मंत्री भी लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने तीन केंद्रीय मंत्रियों सहित सात सांसदों को उम्मीदवार बनाया है। दूसरी लिस्ट में चार सांसदों उदय प्रताप सिंह को गाडरवारा, राकेश सिंह को जबलपुर पश्चिम, गणेश सिंह को सतना और रीती पाठक को सीधी से उम्मीदवार बनाया गया है। इनमें से ज्यादातर सांसद कई बार लोकसभा सीट जीत चुके हैं।

 


Share

Related posts

भारतीय हॉकी टीम मेडल से एक कदम दूर!

samacharprahari

वंदे भारत की टक्कर से बच्चे की मौत

Prem Chand

ट्रेलब्लेजर्स ने सुपरनोवाज को 119 रन का टारगेट दिया

samacharprahari

samacharprahari

बेरूत के बंदरगाह पर लगी भीषण आग

samacharprahari

रूस ने यूक्रेन के 150 से अधिक ड्रोन मार गिराए

Prem Chand