ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10एजुकेशनक्राइमताज़ा खबरभारतराज्य

मिड डे मील पर करोड़ों खर्च, बच्चे खा रहे नमक–चावल

Share

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में मिलने वाले मिड-डे मील का हाल किसी ने छिपा नहीं है। राज्य सरकार मिड डे मील पर हर साल करोड़ों रुपये खर्च करती है, लेकिन आए दिन घटिया क्वालिटी मिड-डे मील की खबरें सामने आ रही हैं। कभी नमक-रोटी तो कभी पानी वाली दाल बच्चों को परोसी जाती है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी जानकर भी अनजान बने रहते हैं। ताजा मामला अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय का है, जहां बच्चों को मिड-डे मील में दोपहर के भोजन में नमक-चावल दिया गया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

बता दें, गांव डिहवा पांडे का पुरवा बैंती में सरकारी विद्यालय है। इस स्कूल में कई दिनों से मिड-डे मील में मिलने वाले खाने को लेकर शिकायत मिल रही थी, लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारी आंख मूंद कर बैठे हुए थे। विद्यालय का एक वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। डीएम नीतीश कुमार ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को तत्काल प्रधानाध्यापक को सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया।


Share

Related posts

300 करोड़ का फर्जीवाड़ा, राणा कपूर को जमानत

Amit Kumar

मुंबई में धूल भरी आंधी से मची तबाही, 100 फुट लंबा बोर्ड गिरने से 60 लोग घायल, 8 की मौत

Prem Chand

बेरोजगारी के खिलाफ आज रात 9 बजे 9 मिनट बत्तियां बुझायें: अखिलेश

samacharprahari

एलियन फाइलें सार्वजनिक होंगी: ट्रंप ने UFO रिकॉर्ड जारी करने का दिया निर्देश

samacharprahari

केजरीवाल पर तीसरी बार हमला

Prem Chand

अर्थव्यवस्था में आएगी तेजी: फिच रेटिंग्स

samacharprahari