ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

गडकरी बोले, समय पर फैसले नहीं लेती सरकार

Share

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इशारों में केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भारत के इन्फ्रास्ट्रक्चर का भविष्य सुनहरा है। हमें अच्छी तकनीक और नए सुधारों को स्वीकार करना होगा, लेकिन सरकार समय पर फैसले नहीं ले रही है।

मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान सड़क परिवहन मंत्री ने कहा, ‘निर्माण क्षेत्र में समय बेहद अहम होता है। समय ही सबसे बड़ी पूंजी है, लेकिन सबसे बड़ी समस्या यह है कि सरकार समय पर फैसला नहीं ले पा रही है।’

बता दें कि भाजपा ने अपनी सर्वोच्च निर्णायक ईकाई संसदीय बोर्ड एवं केंद्रीय चुनाव समिति का पिछले दिनों पुनर्गठन किया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं मध्य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को  इन दोनों महत्वपूर्ण समितियों से बाहर कर दिया गया है। यूपी के सीएम आदित्यनाथ भी शामिल नहीं किए गए हैं।

हालांकि, गडकरी के बयान के तुरंत बाद पार्टी ने सफाई दी कि उनका बयान किसी खास सरकार को लेकर नहीं था। उन्होंने आम सरकारों के संदर्भ में यह बात कही थी। मालूम हो कि अपने इस बयान के बाद गडकरी ने नागपुर में बीजेपी के सत्ता में उदय का श्रेय अटल बिहारी वाजपेयी, आडवाणी और दीनदयाल उपाध्याय को श्रेय दिया था।


Share

Related posts

‘स्मगल इन इंडिया’ का चमकता धंधा—बीजेपी के ‘नए भारत’ में तस्करों की बल्ले-बल्ले

samacharprahari

बदायूं में महिला सिविल जज ने लगाई फांसी

samacharprahari

अदालत ने वरवर राव के परिजनों को मिलने की इजाजत दी

samacharprahari

25 लाख की रिश्वत लेते DRM को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

Prem Chand

पुणे में 12 साल की किशोरी से दुष्कर्म

Prem Chand

18 महीने में रसोई गैस का दाम हुआ दोगुना, सबसे महंगा LPG भारत में

Prem Chand