ताज़ा खबर
Other

गुजरात तट पर पाकिस्तानी नाव से 280 करोड़ रूपये की हेरोइन जब्त, नौ गिरफ्तार

Share

अहमदाबाद, 25 अप्रैल (एजेंसी)भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते ने राज्य के तट के पास अरब सागर में चालक दल के 9 सदस्यों के साथ एक पाकिस्तानी नाव को पकड़ा है और उससे 280 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की है। एक रक्षा प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि तटरक्षक बल के जहाजों ने पाकिस्तानी नाव ‘अल हज’ को भारतीय जल सीमा में दाखिल होने पर चेतावनी दी और उसे पकड़ लिया। अधिकारियों को नाव पर 280 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन मिली। बयान में बताया गया है कि नाव और उसके चालक दल के सदस्यों को आगे की जांच के लिए गुजरात के कच्छ जिले के जखाऊ बंदरगाह ले जाया गया।


Share

Related posts

तालाब की खुदाई में मिली बुद्ध कालीन दीवार

Prem Chand

अमेजन का #Find_Life डिजिटल कैम्पेन लॉन्च

samacharprahari

दिसंबर में रिटायर हुए, अब PMO पहुंचे आरबीआई के पूर्व गवर्नर

samacharprahari

लॉकडाउन में पश्चिम रेलवे को 20 करोड़ की आमदनी

samacharprahari

यस बैंक मामला: सीबीआई ने दिल्ली-एनसीआर में कई स्थानों पर छापे मारे

samacharprahari

मुंबई में युद्धपोत रणवीर पर ब्लास्ट

samacharprahari