ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबर

उत्तर प्रदेश में अपराध की बुलेट ट्रेन दौड़ रही है : अखिलेश

Share

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध की बुलेट ट्रेन दौड़ रही है। भाजपा के दूसरे कार्यकाल में अपराधी पहले से ज्यादा निडर हैं, उन्हें पुलिस का तनिक भी खौफ नहीं रह गया है।
उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था बदहाल है और मुख्यमंत्री जी दावे तो बड़े-बड़े करते हैं परन्तु सच्चाई यह है कि प्रशासन तंत्र पर उनका नियंत्रण ही नहीं रह गया है, एक तरह से उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का शून्यकाल चल रहा है।
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बैंक लूट, लॉकर चोरी, बलात्कार, गोलीकांड और हत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं, प्रदेशवासी आतंकित है और चारों तरफ भय का वातावरण है।

सपा प्रमुख ने रायबरेली में खेत की रखवाली करने गए प्रधान के भाई की हत्या, सीतापुर के बिसवां में एक गांव में अपराधियों द्वारा कथित तौर पर घंटों आतंक मचाने और हैदरगंज थाना क्षेत्र में लुटेरों द्वारा सिपाही की रायफल और बाइक लूट लेने जैसी घटनाएं गिनाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध की बुलेट ट्रेन दौड़ रही है।


Share

Related posts

जौनपुर में सीएम ने किसान बिल का विरोध करने वालों को घेरा, उपचुनाव के लिए कसी कमर

samacharprahari

टीना अंबानी को ED का नया समन जल्द, न्यूयॉर्क प्रॉपर्टी से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग मामला

samacharprahari

UP में 220 पदों के लिए 5.74 लाख युवाओं ने किया आवेदन

samacharprahari

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में ग्रेनेड हमला, छह आम नागरिक घायल

samacharprahari

इटावा में एक साथ चार शावकों की मौत से मचा हड़कंप, सफारी प्रबंधन जांच में जुटा

Prem Chand

मरते तारे में हुए विस्फोट से पैदा हुआ था नेब्यूला

samacharprahari