ताज़ा खबर
Other

स्पाइसजेट के प्रमोटर को गिरफ्तारी से राहत

Share

मुंबई, 7 अप्रैल 2022 । दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को स्पाइसजेट के प्रमोटर अजय सिंह को एक कथित धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण दिया है। यह मामला कुछ व्यक्तियों को विमानन कंपनियों के शेयरों का ट्रांसफर करने से संबंधित है। जस्टिस अनूप कुमार मेंदीरत्ता ने कहा, ‘सुनवाई की अगली तारीख तक कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी।’ उन्होंने मामले में सिंह की अग्रिम जमानत याचिका को आगे विचार के लिए 24 मई को सूचीबद्ध किया।

इधर स्पाइसजेट के प्रमोटर और एमडी अजय सिंह अपने ऊपर लगाए गए धोखाधड़ी के मामले को पूरी तरह महत्वहीन करार दिया। उन्होंने कहा कि वह इस गलत शिकायत को बंद कराने के लिए जांच में पूरा सहयोग करेंगे।

कारोबारी संजीव नंदा ने अजय सिंह पर आरोप लगाया कि शेयर खरीद समझौते के तहत उसने स्पाइस जेट के 10 लाख शेयर के बदले 10 लाख रुपए दिए थे। लेकिन उसके नाम पर शेयर ट्रांसफर नहीं किया गया। इस पर नंदा ने अजय सिंह के खिलाफ पुलिस में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई।


Share

Related posts

हैदराबाद के नवाब की जमीन खरीदने वाले बिल्डर की मौत

Amit Kumar

महाराष्ट्र में बैलेट पेपर से होंगे चुनाव!

Girish Chandra

अमेरिका-ऑस्ट्रेलिया गठजोड़ से चीन की बढ़ी चिंता, 8.5 अरब डॉलर के खनन समझौते पर लगी मुहर

samacharprahari

पीएमसी के विलय का रास्ता साफ, यूनिटी बैंक का काम शुरू

Vinay

बजट के दिन सेंसेक्स-निफ्टी में भारी उतार-चढ़ाव के साथ बंद

Prem Chand

पैरोल पर जेल से बाहर आया हत्या का दोषी एक महिला और नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने पर गिरफ्तार

Prem Chand