Samachar Prahari
Other

साइबर अपराधियों ने सहकारी बैंक को लगाया डेढ़ करोड़ रुपये का चूना

Share

ठाणे, 16 मार्च 2022 । साइबर अपराधियों ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली शहर में एक सहकारी बैंक को उसके सर्वर में सेंध लगाकर 1.51 करोड़ रुपये का चूना लगाया है।

पुलिस ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि अज्ञात हैकरों ने 12 मार्च को बैंक का सर्वर हैक कर लिया और डेटा के साथ छेड़छाड़ की। उन्होंने 1,51,96,854 रुपये इधर-उधर कर दिए। उसने बताया कि मानपाड़ा थाने में इस बाबत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धारा और सूचना प्रौद्योगिकी कानून की धारा 65 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और अभी तक किसी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया है।


Share

Related posts

उत्तर प्रदेश की जेलों में सबसे ज्यादा विचाराधीन कैदी

Prem Chand

मध्य रेल पर रेल सुरक्षा बल ई-एसओपी का विमोचन

samacharprahari

कोस्टल रोड के लिए टाटा गार्डन के पेड़ काटने पर रोक

Prem Chand

Leave a Comment