ताज़ा खबर
Otherताज़ा खबरबिज़नेसराज्य

सरकार को क्रिप्टोकरेंसी को लेकर चिंताओं से अवगत कराया है

Share

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने गुरुवार को कहा कि केंद्रीय बैंक ने क्रिप्टोकरेंसी को लेकर अपनी चिंताओं से सरकार को अवगत करा दिया है। अब सरकार को ही इस पर गौर करना है।
आरबीआई के गवर्नर ने कहा कि अब केंद्र सरकार को यह तय करना है कि इस तरह के प्लेटफार्म के प्रसार से कैसे निपटा जाए। उन्होंने कहा कि प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसी का आगे चलकर भारतीय अर्थव्यवस्था में क्या योगदान होगा, इस पर हमें विश्वसनीय जवाब की जरूरत है।
दास ने कहा कि आरबीआई को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष 2021-22 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 9.5 प्रतिशत की वृद्धि दर के अनुमान को हासिल किया जा सकता है। कोविड-19 की दूसरी लहर अगस्त तक हल्की पड़ चुकी थी। दूसरी तिमाही से तिमाही-दर-तिमाही आधार पर वृद्धि दर बेहतर रहेगी। आर्थिक वृद्धि पर अधिक जोर देने का फैसला किया गया है।


Share

Related posts

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में विशेष अदालत ने अनिल देशमुख की जमानत खारिज की

Prem Chand

केंद्रीय विद्यालयों में अब सांसद-जिलाधिकारी कोटे से नहीं मिलेगा एडमिशन

Prem Chand

स्विस बैंकों में ‘अच्छे दिन’? मोदीराज में तीन गुना बढ़ी भारतीयों की दौलत

Prem Chand

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से यातायात सुगम होगा : गडकरी

Prem Chand

राजद्रोह कानून पर केंद्र सरकार कर रही समीक्षा 

Prem Chand

ED Action: मनी लॉन्डरिंग केस में वीवो-इंडिया के तीन अधिकारी गिरफ्तार

samacharprahari