ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

213 करोड़ की इनपुट टैक्स क्रेडिट धोखाधड़ी

Share

मुंबई। वस्तु एवं सेवा कर खुफिया विभाग के महानिदेशक (डीजीजीआई) की नागपुर शाखा ने 213.87 करोड़ रुपये की इनपुट टेक्स क्रेडिट धोखाधड़ी में शामिल गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस धोखाधड़ी को उन कंपनियों के जरिये अंजाम दिया गया, जो सिर्फ कागजों पर ही थी।
डीजीजीआई के अधिकारियों के अनुसार, तीन फर्जी कंपनियों के माध्यम से इस जालसाजी को अंजाम दिया गया। फर्जी कंपनियों के नाम पर तंबाकू उत्पादों का संदिग्ध तरीके से आईसीडी मिहान (नागपुर) में निर्यात करने के बाद आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) रिफंड का दावा किया जाता रहा है। एक जुलाई से नागपुर में विभिन्न जगहों पर तलाशी के बाद इस गिरोह का पता चला। सरगना के बारे में अधिकारियों को जानकारी मिली है। आईटीसी रिफंड में से 123.97 करोड़ रुपये पहले ही हिंगना स्थित सीजीएसटी यूनिट प्रोसेसिंग कर चुकी है, जबकि डीजीजीआई के समय पर हस्तक्षेप से शेष 89.90 करोड़ रुपये के रिफंड को रोक लिया गया।


Share

Related posts

अपहरण मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह को सात साल की सज़ा

Prem Chand

आप सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी

Prem Chand

कोर्ट के निर्देश के बाद शाह से मिले कोश्यारी

Vinay

बुल और बियर मार्केट क्या है?

samacharprahari

सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं सिसोदिया : सुप्रीम कोर्ट

Prem Chand

सुशांत केस मामला: भाजपा, संदीप सिंह और ड्रग माफिया के बीच का रिश्ता क्या कहलाता है: कांग्रेस

samacharprahari