ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10दुनियाभारतराज्य

TTE ने मांगा टिकट तो UP पुलिसकर्मी बोले- लदवा दूंगा मुकदमा, पर्ची काटकर रेलमंत्री नहीं बनोगे

Share

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पुलिस हमेशा सुर्खियों में रहती है। एक मामला लखनऊ से बरेली आते समय श्रमजीवी ट्रेन में सामने आया। बिना टिकट यात्रा करते हुए 20 पुलिसकर्मियों को टीटीई ने पकड़ लिया, तो यूपी के पुलिसकर्मियों ने पहले खाकी का रौब दिखाया, लेकिन टीटीई जुर्माना वसूलने पर अड़ा रहा। पुलिसकर्मियों के हंगामे के बीच जब ट्रेन में सवार अन्य यात्री टीटीई के समर्थन में खड़े हो गए, तो पुलिसकर्मियों ने जुर्माना भर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में लखनऊ से बरेली के बीच टीटीई ने कुल 45 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ लिया। इन लोगों में 20 पुलिसकर्मी भी शामिल थे। चेकिंग के दौरान जब इन पुलिस कर्मियों को पकड़ा गया, तो वे टीटीई को ही धमकाने लगे। कुछ पुलिसकर्मी वर्दी का खौफ दिखाने लगे, तो एक पुलिसकर्मी ने टीटीई से यह तक कह डर धमकी दी कि जिस दिन मेरी गिरफ्त में आओगे इतने मुकदमे लदवा दूंगा कि याद करोगे। एक अन्य पुलिसकर्मी ने टीटीई से कहा कि अगर वह जुर्माने की पर्ची काट देगा तो रेलमंत्री नहीं बन जाएगा। हालांकि इन तमाम धमकियों का रेल कर्मचारियों पर असर ना हुआ। टीटीई का कहना था कि यह पुलिसकर्मी खुद को जीआरपी का बताकर ट्रेन में चढ़ जाते हैं।


Share

Related posts

पूर्वांचल में भी ‘ड्रोन चोर’ की दहशत, पुलिस सख्त, कई गिरफ्तारियां

Prem Chand

बिहार विधानसभा में हंगामा: ‘खून की होली खेली गई’ के लगे नारे, सदन छोड़कर निकले CM नीतीश

samacharprahari

विपक्ष ने कहा –  ‘अच्छे दिन की उम्मीदों पर पानी फिर गया…’

samacharprahari

‘शक्ति’ विवाद पर घमासान, पीएम मोदी ने साधा निशाना,  तो राहुल गांधी ने कहा-‘PM मेरी बातें तोड़-मरोड़कर पेश करते हैं’

samacharprahari

कोलकाता बिल्डिंग हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत

samacharprahari

इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश : अब वसीयत का पंजीकरण कराना अनिवार्य नहीं

Prem Chand