ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनिया

म्यांमार में सैन्य तख्तापलट का विरोध

Share

सैन्य सरकार लगा रही है कई तरह की पाबंदिया

यंगूनः म्यांमार के सैन्य अधिकारियों ने इस सप्ताह हुए तख्तापलट के बाद सोशल मीडिया पर पाबंदी का दायरा बढ़ाते हुए ट्विटर और इंस्टाग्राम के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी है। इस बीच, देश के सबसे बड़े शहर यंगून में लोगों ने बर्तन और प्लास्टिक बोतलें बजाकर सैन्य तख्तापलट के प्रति विरोध जताया। सैन्य सरकार ने शुक्रवार को ही फेसबुक और अन्य ऐप पर पाबंदी लगाने के साथ ही संचार ऑपरेटरों और इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को ट्विटर और इंस्टाग्राम के इस्तेमाल पर भी रोक लगाने का आदेश दिये हैं।

मीडिया पर रखी जा रही है पैनी नजर
म्यांमार में सरकारी मीडिया और देश में समाचार तथा सूचना का मुख्य स्रोत बन चुके फेसबुक पर पैनी नजर रखी जा रही है। फेसबुक का इस्तेमाल प्रदर्शन आयोजित करने के लिये भी किया जाता रहा है।

गौरतलब है कि म्यामांर में सेना ने तख्तापलट करके शीर्ष नेता आंग सान सू ची समेत उनकी पार्टी के कई शीर्ष नेताओं को हिरासत में ले लिया है। सेना के स्वामित्व वाले ‘मयावाडी टीवी’ ने सोमवार सुबह घोषणा की थी कि सेना ने एक साल के लिए देश का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है।


Share

Related posts

पुणे में 300 करोड़ रुपये की बिटकॉइन के लिए अपहरण

samacharprahari

महाराष्ट्र में स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों, नर्सों की कमी : कैग रिपोर्ट

Prem Chand

शरद पवार के घर हमले पर 107 के खिलाफ FIR

Prem Chand

मराठा आरक्षण की पेंच छुड़ाने फिर सरकारी कोशिश तेज

samacharprahari

बागी विधायकों को ‘सुप्रीम’ राहत

samacharprahari

रियल एस्टेट कंपनी पर छापा, 300 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का पर्दाफाश

samacharprahari