ताज़ा खबर
Otherबिज़नेस

मध्य रेलवे ने नियमित टिकट चेकिंग अभियान से 22 लाख का जुर्माना वसूला

Share

मुंबई। मध्य रेल मुंबई मंडल के उपनगरीय एवं लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेनों में सघन और नियमित  टिकट चेकिंग अभियान के दौरान 4,911 मामले पकड़े गए। रेलवे ने कुल 22.37 लाख रुपए बतौर जुर्माने के रूप में वसूल  किए।

मध्य रेल  मुंबई मंडल विशेष उपनगरीय सेवाएं और लंबी दूरी की ट्रेनों में किसी भी प्रकार के अनधिकृत व्यक्तियों की यात्रा के खिलाफ सघन और नियमित टिकट चेकिंग अभियान चला रहा है। 1 अगस्त से 17 सितंबर 2020 तक वरिष्ठ अधिकारियों और टिकट चेकिंग स्टाफ की एक टीम ने टिकट चेकिंग के दौरान, 4,911 मामलों का पता लगाया गया और 22.37 लाख रुपए जुर्माने के रूप में वसूला  किए।

अगस्त 2020 के महीने में इस सघन अभियान के दौरान अनियमित यात्रा के 2,244 मामले पकड़े गए और दंड स्वरूप 10.74 लाख रुपए वसूले गए।  जून महीने से लेकर सितंबर के दौरान 2,667 मामलों का पता चला और दंड के रूप में 11.62 लाख वसूले गए।


विशेष चेकिंग अभियान के दौरान वरिष्ठ नागरिक कोटा का दुरुपयोग करने, परिवर्तित टिकट पर यात्रा करने, ई-टिकट के लिए सिस्टम जनरेटेड टिकट का अनुचित रूपांतरण करने, टिकट के रंगीन जेरोक्स के साथ यात्रा करने, फर्जी आईडी कार्ड से यात्रा करने, दूसरे के नाम आरक्षित  टिकट पर यात्रा करने समेत कई मामले पकड़े गए।


Share

Related posts

अंधेरी में मनाया गया सडक़ यातायात सुरक्षा जागरूकता अभियान

Prem Chand

महायुति में ‘लक्ष्मण रेखा’ की मांग तेज, अजीत पवार नाराज़, अमित शाह से की अकेले मुलाक़ात

samacharprahari

बिहार के आईपीएस संभालेंगे यूपी के डीजीपी की कमान

samacharprahari

नैनी जेल के हुनरमंद कैदियों ने लॉकडाउन में बनाया एक करोड़ का फर्नीचर

samacharprahari

लंबे इंतजार के बाद मंत्री बने भुजबल, मंत्रालय मिलने के सवाल पर कहा- ‘मैं गृह मंत्री से लेकर…’

samacharprahari

सरकारी ठेके से शराब पीकर सात लोगों की मौत

Prem Chand