Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

महाराष्ट्र की 12 विधानसभा सीटें चाहती है सपा: अखिलेश

Share

प्रहरी संवाददाता, धुले। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उनकी पार्टी ने विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) से 12 सीटों की मांग की है। हालांकि, गठबंधन की ओर से अब तक सीट बंटवारे को लेकर समझौते की घोषणा नहीं की है।

सपा प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी ने पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। अखिलेश ने कहा, ‘हमने (एमवीए के तहत) 12 सीट की मांग की है। धुले शहर से इरशाद जहागीरदार को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, जबकि भिवंडी पूर्व से मौजूदा विधायक रईस शेख, भिवंडी पश्चिम से रियाज आजमी और मालेगांव सेंट्रल से शान-ए-हिंद की उम्मीदवारी की घोषणा की गई है।

इसी तरह, सपा के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी शिवाजीनगर-मानखुर्द सीट से मौजूदा विधायक हैं।’

आजमी ने कहा, ‘ कांग्रेस ने 1999 से भिवंडी पूर्व की सीट नहीं जीती है। हम ही इस सीट को जीतेंगे। (अगर एमवीए इस सीट से उम्मीदवार उतारता है तो) वे बाद में हरियाणा की तरह नहीं पछताएंगे।’ उन्होंने कहा कि एमवीए नेताओं ने उनसे बात की है और उन्हें सीट के बारे में आश्वासन दिया गया है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी।


Share

Related posts

स्मार्ट सिटी के नाम पर राज्यों को 23,145 करोड़ रुपये दिए : सरकार

samacharprahari

सच के लिए लड़ने वालों को डराया व खरीदा नहीं जा सकता: राहुल गांधी

samacharprahari

अमेरिका फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल

Vinay

Leave a Comment