ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10क्राइमताज़ा खबर

सीबीआई केस में केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ी

Share

ईडी केस में 31 जुलाई तक जेल में रहेंगे, सुप्रीम कोर्ट से जमानत के बावजूद नहीं भरा बॉन्ड

डिजिटल न्यूज डेस्क, दिल्ली। शराब नीति से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ा दी है। केजरीवाल को तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया था। ईडी के मनी लॉन्ड्रिंग केस में भी उन्हें 31 जुलाई तक जेल में ही रहना होगा। दरअसल, 12 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत दे दी थी, लेकिन उनकी तरफ से अब तक बेल बॉन्ड नहीं भरा गया है।

बता दें कि केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। ऊज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें कस्टडी में भेज दिया था। उनके खिलाफ दूसरा मामला सीबीआई का है, जिसमें उन्हें 26 जून को अरेस्ट किया गया था। कोर्ट ने इस मामले में मनीष सिसोदिया, भारत राष्ट्र समिति की नेता के. कविता और अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत भी 31 जुलाई तक बढ़ा दी है।

CBI केस में जमानत पर फैसला 29 जुलाई को

इससे पहले, 17 जुलाई को दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल की सीबीआई की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका और अंतरिम जमानत की याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रखा था। करीब ढाई घंटे तक चली बहस के बाद कोर्ट ने कहा था कि जमानत याचिका पर सुनवाई 29 जुलाई को होगी।

हालांकि 12 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी थी। जस्टिस संजीव खन्ना ने जमानत देते हुए कहा था कि केजरीवाल 90 दिन से जेल में हैं। इसलिए उन्हें रिहा किए जाने का निर्देश देते हैं। हम जानते हैं कि वह चुने हुए नेता हैं और ये उन्हें तय करना है कि वे मुख्यमंत्री बने रहना चाहते हैं या नहीं।

शराब नीति केस में ईडी की सातवीं सप्लिमेंट्री चार्जशीट दाखिल

9 जुलाई को ही ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में सातवीं सप्लिमेंट्री चार्जशीट पेश की थी। 208 पेज की इस चार्जशीट में दिल्ली के सीएम केजरीवाल को केस का सरगना और साजिशकर्ता बताया गया है। चार्जशीट में कहा गया कि स्कैम से मिला पैसा आम आदमी पार्टी पर खर्च हुआ है।

 


Share

Related posts

मौलाना कल्बे जवाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Prem Chand

BMC Mayor Reservation RESULT: मुंबई–पुणे समेत 9 निगमों में महिला, 8 में OBC मेयर तय; उद्धव गुट का विरोध

samacharprahari

एनआईए ने छापेमारी के बाद ‘टैल्क मिश्रित मादक पदार्थ’ जब्त किया

samacharprahari

इजरायली बिजनेसमैन के जहाज पर ईरानी ड्रोन से हमला, एक हफ्ते में इजरायल से जुड़ा दूसरा जहाज निशाने पर

samacharprahari

विजय माल्या प्रत्यर्पण केस: भारत सरकार ने लंदन की अदालतों में झोंके करोड़ों रुपये

samacharprahari

लाडली बहना योजना में धांधली बर्दाश्त नहीं : छगन भुजबल

Prem Chand