ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरभारत

पुलवामा में सुरक्षा बलों की आतंकवादियों से मुठभेड़

Share

-फारसीपोरा इलाके में एक आतंकवादी मारा गया, एक को सुरक्षाबलों ने घेरा

डिजिटल न्यूज डेस्क, श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों और पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान आतंकवादियों से मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। पुलवामा जिले के फीसीपुरा इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया और सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। इलाके में कुछ और आतंकियों के छिपे होने की उम्मीद है।

 

पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ‘पुलवामा जिले के फारसीपुरा इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़। पुलिस और सुरक्षा बल का अभियान जारी है। विस्तृत जानकारी दी जाएगी।’

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों पर सुरक्षा बल पैनी नजर बनाए हुए हैं। हाल ही में, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सीमावर्ती जिलों राजौरी और पुंछ में लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस मॉड्यूल के सात लोगों की पहचान की गई है, जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये सभी सीमा पार से जिले में ड्रोन से गिराए गए हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक, नकदी और नशीले पदार्थों को हासिल करने और उनकी तस्करी में शामिल थे।

Share

Related posts

धड़ाम से गिरते ही आग का गोला बना F-16… कैलिफोर्निया में अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश, पायलट बाल-बाल बचा

Prem Chand

पेगासस पर सदन में हंगामा, मोदी-शाह के इस्तीफे की मांग

samacharprahari

इलेक्ट्रॉनिक उद्योग का कारोबार दो लाख करोड़ रुपये का होगा

samacharprahari

हम लोगों को जोड़ते हैं, भाजपा बांटती है : राहुल गांधी

Prem Chand

विदेशी मुद्रा भंडार 513 अरब डॉलर

samacharprahari

साल 2021 में भारत में आए 87 अरब डॉलर के मनीऑर्डर

samacharprahari