ताज़ा खबर
File Photo
OtherTop 10ताज़ा खबर

जम्मू में सीमा पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम

Share

एक आतंकवादी ढेर, शव लेकर भागे, इंटरनेट सेवाएं बंद

डिजिटल न्यूज डेस्क, जम्मू। जम्मू-कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सुरक्षाबलों ने शनिवार तड़के घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकवादी को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुंछ में पिछले दो दिनों से सेना और आतंकवादियों के बीच लगातार मुठभेड़ जारी है।

अधिकारियों के मुताबिक, जम्मू में अखनूर के खौर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास शनिवार तड़के भारी हथियारों से लैस चार आतंकवादियों के एक समूह को सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश करते हुए देखा।

सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों पर गोलीबारी की और उनमें से एक आतंकवादी को मार गिराया। मारे गए आतंकवादी के शव को उसके साथी अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार खींचकर ले गए।

राजौरी-पुंछ में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद

बता दें कि जम्मू कश्मीर में राजौरी में हुए आतंकी हमले के बाद इलाके में तनाव है। राजौरी-पुंछ में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। पुंछ जिले में गुरुवार को घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान भारतीय सैन्यकर्मियों को ले जा रहे वाहन पर सुरनकोट थाना क्षेत्र में हमला किया गया था। आतंकवादियों के हमले में पांच सैनिक शहीद हो गए थे।

सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर किए गए इस आतंकवादी हमले में शामिल आतंकवादियों की तलाश में सुरक्षाबलों की ओर से जारी अभियान के बीच पुंछ और राजौरी जिलों में शनिवार तड़के मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं।

 


Share

Related posts

यूक्रेन के सैन्य प्रशिक्षण केंद्र पर रूस के हवाई हमले में 35 की मौत  

Prem Chand

अदाणी मामले में भारत ने कहा, यह निजी कंपनियों और अमेरिकी न्याय विभाग से जुड़ा कानूनी मसला है

Prem Chand

महाराष्ट्र में एसआईआर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: 2.07 करोड़ नाम बाहर

samacharprahari

इजरायल की जवाबी कार्रवाई में मारे गए 198 फलस्तीनी

Prem Chand

अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड बढ़ने से सोने की कीमतों पर असर

Prem Chand

देश का विदेशी कर्ज 2.1 प्रतिशत बढ़कर 570 अरब डॉलर पर पहुंचा

samacharprahari