ताज़ा खबर
OtherPoliticsक्राइम

PM मोदी और CM योगी को धमकी, आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

Share

पुलिस ने कहा-आरोपी ने नशे में दी थी धमकी, केस दर्ज

डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंबई: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम कामरान खान है। उसे मुंबई के सायन इलाके से गिरफ्तार किया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार शाम एक अज्ञात शख्स ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को फोन पर धमकी दी थी। उसने कहा था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ा देगा। उसने जेजे अस्पताल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

इसे भी पढ़ें: https://samacharprahari.com/news/category/10606/

चूनाभट्ठी से हुई गिरफ्तारी

इस धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने तुरंत धमकी भरा कॉल करने वाले आरोपी की तलाश शुरू कर दी। कॉलर लोकेशन ट्रेस करने के बाद पुलिस ने आरोपी कामरान को चूनाभट्टी से गिरफ्तार कर लिया। मुंबई की आजाद मैदान पुलिस ने आईपीसी की धारा 505 (1) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, उसने नशे में कॉल किया था। इस मामले की आगे जांच की जा रही है।

 

इसे भी पढ़ें: https://samacharprahari.com/news/category/10615/

दाऊद के नाम पर दी थी धमकी

कामरान ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल के दौरान अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भी नाम लिया। उसने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ा देगा।

 

इसे भी पढ़ें: https://samacharprahari.com/news/category/10608/

प्रधानमंत्री को पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं

यह पहली बार नहीं है, जब प्रधानमंत्री को धमकी मिली है। पहले भी कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।

 

 

 


Share

Related posts

हैवमोर ने कूलेस्ट समर जॉब सीजन-4 लॉन्च किया

Amit Kumar

जम्मू में सीमा पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम

samacharprahari

महाराष्ट्र में हीट स्ट्रोक से अबतक 25 लोगों की मौत

Prem Chand

Govt notifies Covid-19 as disaster; announces Rs 4 lakh ex-gratia for deaths

Admin

‘दोस्तवाद’ ने देश की अर्थव्यवस्था को ‘पूरी तरह से बर्बाद’ कर दिया

samacharprahari

अपहरण मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह को सात साल की सज़ा

Prem Chand