ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

अगले पांच वर्षों तक 80 करोड़ जनता को मिलेगा फ्री राशनः प्रधानमंत्री

Share

चुनावी घोषणा, लोकसभा की तैयारी में जुटी बीजेपी

 

डिजिटल न्यूज डेस्क, रायपुर। आगामी चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग में आयोजित एक जनसभा में कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत अगले पांच वर्षों तक मुफ्त अनाज उपलब्ध कराया जाएगा। देश के 80 करोड़ से ज्यादा नागरिकों को मुफ्त राशन दिया जाएगा। बीजेपी सरकार अगले पांच साल के लिए इस योजना को आगे बढ़ा रही है।

मध्य प्रदेश के रतलाम में एक चुनावी सभा आयोजित की गई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने “देश के 80 करोड़ गरीब लोगों” को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने मुफ्त राशन (सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न) योजना को इस दिसंबर से लेकर अगले पांच साल तक बढ़ाने का वादा किया है।

उन्होंने कहा कि “लोगों के सपनों को पूरा करना मोदी का संकल्प है। भाजपा सरकार ने ऐसी व्यवस्था की है कि आप देश में कहीं भी जाएं, आपको मुफ्त राशन मिलता रहेगा। मोदी ने आपको ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ की सुविधा दी है।”

 

5.06 लाख करोड़ की सब्सिडी घटाई

वित्त वर्ष 2020-21 में फूड सब्सिडी का बजट 5,41,330 करोड़ रुपये था। अगले दो साल की सब्‍स‍िडी की कुल रकम 10,82,660 करोड़ रुपये होती। लेक‍िन, वर्ष 2021-22 और वर्ष 2022-23 में दी गई कुल सब्‍स‍िडी की रकम महज 5,76,163 करोड़ रुपये ही रही। सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के लिए 5,06,497 करोड़ रुपये की सब्सिडी घटा दी।

 


दो टर्म, बीजेपी की संपत्ति 123 करोड़ से बढ़कर 6047 करोड़

असोसिएशन ऑफ़ डेमोक्रेटिक रिफ़ॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट है। उसमें बताया गया कि बीजेपी ने 2004-05 में तक़रीबन 123 करोड़ की संपत्ति ज़ाहिर की थी, जो सत्ता पाने के एक साल के भीतर ही 2015-16 में बढ़कर लगभग 894 करोड़ हो गई। वर्ष 2004-05 से वर्ष 2015-16 के बीच ही बीजेपी की संपत्ति में 627 फ़ीसदी का इज़ाफ़ा हुआ। साथ ही अन्य असेट्स भी 108 करोड़ से बढ़कर 1605 करोड़ रुपये हो गया था।

दूसरी बार सत्ता संभालने के बाद वित्त वर्ष 2020-21 में बीजेपी ने 4,990 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी, जो वर्ष 2021-22 में 21.17 प्रतिशत बढ़कर 6,046.81 करोड़ रुपये हो गई।

ये सिर्फ़ घोषित संपत्ति के आंकड़े हैं। नामालूम स्रोत से आने वाले चंदे से जुड़ी कोई जानकारी इसमें शामिल नहीं है।


Share

Related posts

पाकिस्तानी महिला बन गई ग्राम प्रधान

samacharprahari

नासिक में पकड़ा गया आईएसआई हैंडलर्स को खुफिया जानकारी देने वाला संदिग्ध

Prem Chand

चंद्रयान-3 इस साल नहीं होगा लॉन्च!

samacharprahari

‘भारत के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, चीन को देंगे मुंहतोड़ जवाब’-राजनाथ सिंह

Prem Chand

सरकार बनी तो कराएंगे जाति जनगणना, 50% आरक्षण की सीमा भी हटाएंगे’

samacharprahari

लोन मोरिटोरियम पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को लगाई फटकार

samacharprahari