ताज़ा खबर
क्राइमताज़ा खबरराज्य

अमेठी में किशोरी को घर में घुसकर जिंदा जलाया, अस्पताल में मौत, आठ के खिलाफ FIR

Share

  • हाइलाइट्स
    अमेठी में घर में घुसकर किशोरी को जिंदा जलाकर की हत्या
    पुलिस ने मामले में पांच नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस

डिजिटल न्यूज डेस्क, अमेठी। एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है, तो वहीं अमेठी में एक किशोरी को घर में घुसकर जिंदा जलाकर मारने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बेखौफ दबंगों ने घर में घुसकर किशोरी को जिंदा जला दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल किशोरी को लेकर परिजन सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

दरअसल, यह घटना बाजारशुक्ल थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि पुलिस थाने से महज कुछ ही दूरी पर रहनेवाले जितेंद्र शुक्ला बुधवार की शाम बैंक में गए थे। इसी बीच उनका भतीजा मौके पर पहुंचा और बताया कि मकान के दूसरे तल पर स्थित कमरे में आग लगी है।

जितेंद्र जैसे ही अपने भतीजे के साथ घर पहुंचे, तो देखा कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी आग में घिरी हुई है। कुछ लोग उनके घर के पीछे से कूदकर भाग रहे हैं। आनन-फानन में जितेंद्र ने अपनी बेटी को आग की लपटों से बचाया और उसे लेकर सीएचसी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बाज़ारशुक्ल एसओ के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। देर रात पिता की तहरीर पर पांच नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ धारा 302 और 147 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

 


Share

Related posts

निजी मेडिकल कॉलेजों में भी सरकारी फीस स्ट्रक्चर लागू होगी!

samacharprahari

लाड़ली बहन योजना: चुनाव आयोग ने जनवरी की अग्रिम किस्त पर लगाई रोक

samacharprahari

अमृतकाल: भारत में बढ़ती असमानता ने तोड़ा ब्रिटिश राज का भी रिकॉर्ड: टॉप 1% के पास 40% संपत्ति, गडकरी ने जताई चिंता

samacharprahari

काबुल एयरपोर्ट के बाहर लगातार 2 धमाके

samacharprahari

मंत्रालय में कोरोना की दस्तक, 17 कर्मी पाजिटिव

samacharprahari

देश में साइबर फ्रॉड का खतरा चरम पर, हाई वैल्यू घोटालों में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि

Prem Chand