Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10एजुकेशनताज़ा खबरभारतराज्यलाइफस्टाइल

महाराष्ट्र विधायक अयोग्यता पर क्या दोबारा मिलेगी तारीख या फिर होगा फैसला…

Share

आज राहुल नार्वेकर करेंगे विधायकों के भविष्य को लेकर सुनवाई

 

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट के बीच चल रही सियासी जंग में कौन जीतेगा, इसका फैसला आज होनेवाली सुनवाई पर होगा। विधायक अयोग्यता मामले की सुनवाई गुरुवार को चार बजे विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के सामने होगी। इस मामले में 34 याचिकाओं के 6 ग्रुप बनाए गए हैं।

बता दें कि विधायक अयोग्यता मामले में आज अहम सुनवाई होनी है। इस मामले में सीएम एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट ने सुप्रीम कोर्ट में दस्तावेज सौंपे हैं। विधानसभा अध्यक्ष नार्वेकर ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ शिवसेना और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले प्रतिद्वंद्वी गुट को विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय में सुप्रीम कोर्ट को दिए गए दस्तावेज जमा करने के लिए 25 अक्टूबर तक का समय दिया था। यह अवधि कल समाप्त हो गई।

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी फटका

बता दें कि पिछले मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने राहुल नार्वेकर को अयोग्यता याचिका पर जल्द फैसला लेने को कहा था। सुप्रीम कोर्ट ने पहले एकनाथ शिंदे और उनके प्रति वफादार कई विधायकों को अयोग्य ठहराने के लिए उद्धव ठाकरे समूह द्वारा दायर याचिकाओं पर फैसला करने में देरी के लिए नार्वेकर की आलोचना की थी। कोर्ट ने कहा था कि विधानसभा अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना नहीं कर सकते।

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले समूह ने पहले सभी याचिकाओं की संयुक्त सुनवाई की मांग की थी ताकि कार्यवाही जल्दी पूरी हो सके। हालांकि, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने इस मांग का विरोध किया और याचिकाओं पर अलग से सुनवाई पर जोर दिया। हालांकि नार्वेकर ने ठाकरे गुट की मांग को स्वीकार किया है।

 

 


Share

Related posts

राहुल गांधी का बीजेपी पर हमला, बोले – बुलडोजर छोड़ो, बिजली लाओ

Prem Chand

मध्याह्न भोजन से अंडा और रागी बाहर, सरकार का निर्णय अनुचित

Prem Chand

ये जो खबरें हैं ना…. 9

samacharprahari

Leave a Comment