Samachar Prahari
Other

चारा घोटाला में लालू यादव को 2024 तक राहत

Share

पटना, 17 अक्टूबर 2023 : सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव की जमानत रद्द करने की मांग वाली सीबीआई की याचिका पर सुनवाई जनवरी 2024 तक के लिए टाल दी है। सीबीआई ने चर्चित चारा घोटाले में राजद सुप्रीमो लालू की जमानत रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। न्यायमूर्ति ए. एस. बोपन्ना और न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरेश की पीठ ने याचिका पर जनवरी 2024 के अंतिम सप्ताह में किसी गैर-विविध दिन पर सुनवाई करने का निर्णय लिया। हालांकि कोर्ट ने कोई डेट फिक्स नहीं की है। बता दें, सोमवार और शुक्रवार को छोड़कर अन्य दिनों को सुप्रीम कोर्ट में गैर-विविध दिवस के रूप में वर्गीकृत किया जाता है, जब बेंचों की ओर से नियमित सुनवाई की जाती है।


Share

Related posts

213 करोड़ की इनपुट टैक्स क्रेडिट धोखाधड़ी

Prem Chand

ट्रेन में अब मिलेगा बेबी बर्थ, लखनऊ मेल से की गई शुरुआत

Prem Chand

परमबीर सिंह के खिलाफ एक सप्ताह में जांच पूरी हो

Prem Chand

Leave a Comment