ताज़ा खबर
OtherPoliticsराज्य

बिहार चुनाव में देवेंद्र फडणवीस कोरोना पॉजिटिव

Share

पटना। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं बीजेपी के बिहार चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। फडणवीस ने कोरोना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने खुद सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी है। उन्होंने अपने संपर्क में आए सभी लोगों को कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दी है।
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम फडणवीस ने कहा है कि लॉकडाउन के समय से ही वह हर दिन लगातार काम करते आ रहे हैं, लेकिन अब ऐसा लगता है कि ईश्वर चाहते हैं मैं एक ब्रेक ले लूं। उन्होंने कहा कि मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और मैं आइसोलेशन में हूं। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि वे चिकित्सकों की सलाह के मुताबिक दवाएं और उपचार ले रहे हैं। उन्होंने अपने संपर्क में आए सभी लोगों को कोरोना टेस्ट कराने की सलाह भी दी है। फडणवीस ऐसे समय में कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जब बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने वाला है। वह बीजेपी के बिहार चुनाव प्रभारी हैं। उन्होंने बिहार के छपरा और कई अन्य स्थानों पर कई चुनावी रैलियां भी की। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के कई उम्मीदवारों और फडणवीस के साथ मंच साझा करने वाले कई नेता भी कोरोना संक्रमण के खतरे की जद में आ गए हैं।


Share

Related posts

दक्षिण ताइवान की एक इमारत में आग लगने से 46 लोगों की मौत

Amit Kumar

कर्नाटक में राकेश टिकैत पर काली स्याही फेंकने वाला गिरफ्तार

Prem Chand

डीजीपी ने सुरक्षाबलों को किया अलर्ट, कहा- बड़ी वारदात की कोशिश में आतंकी

samacharprahari

कल्याण पूर्व में कायाकल्प करने उतरे सूरज मिश्रा

samacharprahari

कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग के सीएमडी और सीएफओ गिरफ्तार

Prem Chand

कोविड-19 से निपटने का गुजरात सरकार का तरीका संतोषजनक नहीं है: अदालत

samacharprahari