ताज़ा खबर
OtherTop 10एजुकेशनऑटोताज़ा खबरभारतराज्य

आरटीओ नंबर से परेशानी, लड़की को स्कूटी चलाना मुश्किल!

Share

अटपटा नंबर अलॉट होने से परिजनों को हो रही परेशानी

नई दिल्ली। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) की ओर से जारी वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर के कारण एक लड़की को मजबूरन अपना वाहन चलाना छोड़ना पड़ा है। दरअसल, दिल्ली में एक परिवार ने अपनी बेटी के लिए नई स्कूटी खरीदी थी, लेकिन जब उन्हें आरटीओ की तरफ से रजिस्ट्रेशन नंबर मिला, तो वह परेशान हो गए। नंबर की यह सीरीज इतनी ‘अटपटी’ है कि लड़की के लिए नंबर प्लेट के साथ अपना टू-व्हीलर घर से बाहर लेकर निकलना परेशानी का सबब बन गया।

नए सीरीज परेशानी का सबब
रिपोर्ट्स के अनुसार, साउथ दिल्ली आरटीओ की ओर से वाहनों के लिए DL3C और DL3S सीरीज के नंबर जारी किए गए हैं। पिछले महीने DL 3S EX सीरीज के नए नंबर जारी हुए। लेकिन, नए सीरीज कुछ वाहन मालिकों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। इस सीरीज के तहत एक नंबर प्लेट में ऐसे अल्फाबेट्स आ गए हैं कि उनसे जुड़कर SEX शब्द बन रहा है।

‘सेक्स’ शब्द ने बढ़ाई परेशानी
दिल्ली के एक आरटीओ अधिकारी के अनुसार, लगभग 10 हजार वाहनों को इस सीरीज के नंबर मिले हैं। हाल ही में एक लड़की को इस सीरीज के तहत जो नंबर जारी हुआ है, उसके बीच के अंकों में S.E.X अल्फाबेट्स हैं, जिसके कारण मामला सुर्खियों में छा गया। अब ‘सेक्स’ शब्द की वजह से लड़की का परिवार नंबर बदलवाना चाहता है।

नंबर बदलवाने को प्रावधान नहीं

नंबर बदलवाने के मामले पर दिल्ली ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के. के दहिया का कहना है कि अबतक नंबर बदलवाने का कोई प्रावधान नहीं है। इस तरह का यह पहला केस है। अभी जो नियम है, उसके मुताबिक नंबर नहीं बदलता है, लेकिन किसी को अपने वाहन के नंबर की वजह से परेशानी हो रही हो, तो सीनियर अथॉरिटी से बात कर इसका हल निकालने की कोशिश की जाएगी।


Share

Related posts

देह व्यापार कानून में अपराध नहीं, महिला को पेशा चुनने का हक

Prem Chand

गुजारा भत्ता मामले में हाई कोर्ट ने कहा- अविवाहित बेटी को भी भरण-पोषण का दावा करने का अधिकार

samacharprahari

सीबीआई ने अनिल देशमुख को 11 अप्रैल तक हिरासत में लिया

Prem Chand

भाजपा के नार्वेकर विधानसभा अध्यक्ष बने

Girish Chandra

Maharashtra Civic Poll Results 2025: महायुति ने 288 में 215 सीटें जीतीं

samacharprahari

PAC जवानों पर हमले के आरोपी मुर्तजा के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज

Prem Chand