ताज़ा खबर
OtherTop 10ऑटोटेकताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

बजट से 4 दिन पहले बाजार में हाहाकार

Share

बाजार ने लगाई 938 अंक की डुबकी
निवेशकों ने 6 घंटे में गंवाए 2.6 लाख करोड़ रुपये
दो दिन में डूबे 4.69 लाख करोड़ रुपये

समाचार प्रहरी, मुंबई

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में बुधवार को शेयर बाजार में हाहाकार मच गया। सेंसेक्स ने 937.66 अंक की डुबकी लगाई है। शेयर बाजार में पिछले पांच सप्ताह की सबसे बड़ी गिरावट रही। शेयर बाजार में बुधवार को गिरावट से निवेशकों को करीब 6 घंटे में 2.62 लाख करोड़ रुपये का घाटा हो गया। दो दिनों में बाजार 1468.61 अंक लुढ़क चुका है। बाजार के पूंजीकरण में भी 4,68,642.02 करोड़ रुपये (4.69 लाख करोड़) की गिरावट दर्ज हुई है। इससे पहले, सोमवार को मार्केट कैप में 2.09 लाख करोड़ रुपये की गिरावट देखी गई थी। 25 जनवरी को सेंसेक्स में 530.95 अंकों की भारी गिरावट के कारण मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर 1,92,26,221.53 (192.26 लाख करोड़) रुपये रहा था।

बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन अगले सप्ताह यानी 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2021-22 का आम बजट पेश करने जा रही हैं। लेकिन बजट के चार दिन पहले ही शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई। बीएसई सेंसेक्स 938 अंक यानी 1.9 फीसदी की गिरावट के साथ 47410 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 गिरावट के साथ बंद हुए। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 4 जनवरी के बाद पहली बार 14000 अंक से नीचे आ गया। निफ्टी 13967.5 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार में लगातार चौथे सत्र में गिरावट आई है। पिछले सप्ताह बाजार पूंजीकरण 1,94,35,487.37 करोड़ रुपये था, जो बुधवार को कारोबार की समाप्ति पर घटकर 1,89,66,845.35 करोड़ रुपये रह गया है।

लॉकडाउन के दौरान बाजार अपने हाई पर है। केंद्रीय बजट के पहले सेंसेक्‍स और निफ्टी में भारी गिरावट दिखाई दे रही है। चौतरफा बिकवाली से बाजार में लगातार चौथे दिन मुनाफावसूली हावी रही। इससे भी बाजार का सेंटीमेंट खराब हुआ है। इस सप्ताह सोमवार और बुधवार के कारोबार के दौरान बैंक, फार्मा सेक्‍टर सहित सभी सेक्‍टर में गिरावट देखी गई है। कारोबार के अंत में सेंसेक्‍स 938 अंकों की गिरावट के साथ 47,409.93 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी 271 अंक कमजोर होकर 13968 अंक पर बंद हुआ है। सेंसेक्स में 1,066 कंपनियों के शेयर एडवांस में रहे, जबकि 1,847 कंपनियों के शेयर्स के दाम में भारी गिरावट देखी गई। शेयर बाजार की 240 सिक्योरिटीज में अपर सर्किट लगी, जबकि 339 सिक्योरिटीज को लोअर सर्किट लगी है।


Share

Related posts

कोस्टल रोड की टनल में दरारों पर बीएमसी ने दी सफाई

Prem Chand

यूपी में शराब की ‘सेल’: ठेके बने मॉल, खरीदार बने ‘शराब के शहंशाह’!

samacharprahari

यूपी में पहली बार एक दिन में 5000 से ज्यादा केस, अकेले लखनऊ में मिले 831 मरीज

samacharprahari

बच्चों को गोद लेने की प्रक्रिया में देरी गंभीर मुद्दा : न्यायालय

Prem Chand

पानी, खून और व्यापार—अब भारत की शर्तों पर: मोदी का पाकिस्तान को कड़ा संदेश

samacharprahari

कोर सेक्टर की ग्रोथ सिकुड़कर 4.5 फीसदी रही

Prem Chand