ताज़ा खबर
Otherबिज़नेस

फ़्यूचर जेनराली की नई बीमा पॉलिसी

Share

मुंबई। फ़्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने हेल्थ सुपर सेवर के लॉन्च की घोषणा की है। प्रीमियम पर छूट की पेशकश करने वाला एक अनोख इंश्योरेंस प्लान है। प्रारंभिक वर्षों में कोई क्लेम नहीं किए जाने की स्थिति में मौजूदा जारी प्रीमियम पर कंपनी 80 पर्सेंट छूट की पेशकश की है। हेल्थ सुपर सेवर 1X और 2X योजना के तहत पहले व दूसरे वर्ष में कोई क्लेम नहीं किए जाने की स्थिति में पॉलिसी अवधि के आगामी वर्षों के लिए यह छूट दी जाएगी। इसके अलावा, यदि परिवार के दो या दो से अधिक सदस्यों को व्यक्तिगत बीमा राशि के आधार पर कवरेज दी गई है, तो उस स्थिति में पॉलिसी पर 10 पर्सेंट की अतिरिक्त पारिवारिक छूट दी जाएगी। यह जानकारी फ़्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस के एमडी एवं सीईओ अनूप राउ ने दी। इस प्रोडक्ट के अंतर्गत मानसिक बीमारी और मनोरोग संबंधी चिकित्सा या परामर्श को भी व्यापक कवरेज प्रदान किया जाता है।
ग्राहक मासिक, तिमाही या छमाही आधार पर किश्तों में प्रीमियम का भुगतान करने का विकल्प चुन सकते हैं।


Share

Related posts

अहमदनगर में सड़क दुर्घटना, छह लोगों की मौत, सात घायल

Aditya Kumar

टिकट कटने से खफा नेताओं को मनाने हेलीकॉप्टर से पहुंचे केंद्रीय मंत्री

samacharprahari

मुनाफावसूली की आंधी में उड़ी सोने की चमक; ग्लोबल मार्केट से $2 बिलियन साफ, भारत में 12 महीने बाद ‘रिवर्स गियर’

samacharprahari

छह साल में पेट्रोल और डीजल पर 300 प्रतिशत का टैक्स वसूला!

samacharprahari

सरकारी कोटे की दुकान को लेकर बवाल, एक की मौत, कई घायल

samacharprahari

इश्यू प्राइज से कम कीमत पर लिस्ट होने पर नुकसान!

samacharprahari