ताज़ा खबर
Otherताज़ा खबरभारतराज्य

देशभर में गुरुवार को होगा चार घंटे का आंदोलन

Share

मुंबई। पिछले साल लागू किए गए तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमा पर 85 दिन से चल रहे आंदोलन का सरकार और किसान संगठनों के बीच 11वीं दौर तक हुई बातचीत के बावजूद कोई हल नहीं निकल सका है। हालांकि सरकार से बातचीत बंद करने से किसानों में बेचैनी है, लेकिन वे आंदोलन से पीछे हटने को किसी भी सूरत में तैयार नहीं है। इस बीच, आंदोलन को और तेज करते हुए किसान संगठन ने गुरुवार को देशभर में रेल रोको आंदोलन करने की घोषणा की है। यह आंदोलन दोपहर 12 से 4 बजे तक चलेगा। पूरे देश में किसानों की समस्या पर होनेवाले रेल रोको आंदोलन को देखते हुए रेलव पुलिस भी सतर्क हो गई है। पूरी व्यवस्था को हाई अलर्ट पर डाल दिया गया है। स्टाफ को 12 घंटे की ड्युटी देकर मैन पॉवर बढ़ाया गया है। छोटे-छोटे लेवल क्रासिंग पर भी आरपीएफ सिपाहियों की मौजूदगी रहेगी।


Share

Related posts

सिक्किम में बादल फटने से तीस्ता नदी में बाढ़, सेना के 23 जवान लापता

samacharprahari

युवक की हत्या के बाद लूटपाट, लुटेरे फरार

samacharprahari

रंगदारी नहीं मिली तो जेसीबी से उखाड़ दी सड़क

samacharprahari

लैब टेक्नीशियन मामले में चेतावनी के बावजूद निष्क्रिय रही सरकार: अखिलेश

samacharprahari

बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ ठाणे में दर्ज हुआ केस

Prem Chand

एनसीबी ने जब्त की ड्रग्स की बड़ी खेप

samacharprahari