ताज़ा खबर
बिज़नेस

गोदरेज ने सेंट्रल रेलवे के साथ किया करार

Share

मुंबई। कोरोना के बाद का समय “न्यू नॉर्मल” बन गया है। ऐसे माहौल में गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) की ओर से 12 उत्पादों के साथ संपूर्ण व्यक्तिगत और घरेलू स्वच्छता रेंज पेश किया गया है। रेल कर्मचारियों की सुरक्षा के साथ ही रेल यात्रियों की सुरक्षित यात्रा को बेहतर करने के लिए भारतीय रेलवे के सेंट्रल रेलवे ज़ोन के साथ भागीदारी की गई है।

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के इंडिया और सार्क क्षेत्र के सीईओ सुनील कटारिया ने बताया कि एक ब्रांड के रूप में, गोदरेज प्रोटेक्ट का लक्ष्य अगले 3 वर्षों में 500 करोड़ रुपये का ब्रांड बनने का है। उन्होंने कहा कि बैक्टीरिया और वायरस से 99.9% सुरक्षा प्रदान करने वाले इस गोदरेज प्रोटेक्ट रेंज में हेल्थ साबुन, बॉडी वॉश, जर्म प्रोटेक्शन फ्रूट एंड वेजी वॉश, जर्म प्रोटेक्शन डिश वॉश लिक्विड, 1 रुपये का हैंड सैनिटाइजर सैशे, एयर और सरफेस डिसइन्फेक्टेंट स्प्रे, यात्रा के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले डिसइन्फेक्टेंट स्प्रे, सरफेस और स्कीन (त्वचा) से बैक्टीरिया साफ करने वाले वाइप्स, पीडब्लू-95 फेस मास्क और बहुउद्देशीय डिसइंफैक्टेंट समाधान उपलब्ध कराया जा रहा है।


Share

Related posts

नफरत करने वालों को निराशाः रामदेव

samacharprahari

पीएसीएल के 12.7 लाख से अधिक निवेशकों को पैसा मिला: सेबी

samacharprahari

पीएमसी के विलय का रास्ता साफ, यूनिटी बैंक का काम शुरू

Vinay

नया निवेश नहीं मिला, तो अगले दो साल में बैंकों की पूंजी घटेगी : मूडीज

samacharprahari

एयू शॉपिंग का फेस्टिव धमाका, खरीदारी पर ज़्यादा बचत

Amit Kumar

छह महीने में 87 हजार भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता

samacharprahari