Samachar Prahari
Otherऑटोटेकबिज़नेस

इंडिगो के कर्मचारी हड़ताल पर, उड़ानों में हुआ थोड़ा विलंब

Share

मुंबई। इंडिगो की सहायक कंपनी एजाइल के कर्मचारियों के एक वर्ग ने तत्काल वेतन वृद्धि की मांग को लेकर गोवा में मंगलवार को हड़ताल कर दी, जिससे कंपनी की उड़ान सेवाओं में थोड़ा विलंब हुआ। विमानन कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा, ‘इंडिगो की 100 प्रतिशत स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एजाइल एयरपोर्ट सविर्सिज के कर्मचारियों ने हमेशा ही समय पर अपना वेतन प्राप्त किया है।’ इंडिगो ने कहा, ‘विमानन कंपनी ने पिछले एक साल में महामारी के दौरान किसी को नौकरी से निकाला नहीं, इसके बाजवूद उनमें से कुछ ने तत्काल वेतन वृद्धि की मांग को लेकर गोवा में काम बाधित किया, जबकि अप्रैल 2021 के वेतन में इसे शामिल करने का वादा किया गया था।’ इंडिगो ने कहा कि उसकी उड़ानें थोड़ी देरी से चल रही हैं।


Share

Related posts

गैलेंटरी अवॉर्ड घोषित, महाराष्ट्र पुलिस को कुल 58 पदक

samacharprahari

मुंबई–पुणे में छोटे घरों की बड़ी मांग, बाकी मेट्रो में 3BHK का जलवा

samacharprahari

लंबे इंतजार के बाद मंत्री बने भुजबल, मंत्रालय मिलने के सवाल पर कहा- ‘मैं गृह मंत्री से लेकर…’

samacharprahari

Leave a Comment