ताज़ा खबर
OtherTop 10खेलराज्य

आईपीएल 2020: करते रहो चाइनीज कंपनियों का बहिष्कार, स्पॉन्सर बनी रहेगी वीवो

Share

नई दिल्ली। भारत4-चीन के बीच सीमा पर तनाव और चीनी कंपनियों और उनके उत्पादों का देश में बहिष्कार के आह्वान के बावजूद चीनी मोबाइल कंपनी वीवो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टाइटल स्पॉन्सर बनी रहेगी। यानी इस साल यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक खेले जाने वाले आईपीएल को वीवो आईपीएल कहा जाएगा।

आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने चीनी मोबाइल कंपनी वीवो सहित अपने सभी प्रायोजकों को बनाए रखने का फैसला किया है, जिनमें चीन की कई कंपनियां शामिल हैं। कोविड-19 को देखते हुए इस साल के आईपीएल में अनलिमिटेड रिप्लेसमेंट्स को मंजूरी दी गई है। हालांकि, हरेक टीम में पूर्व की तरह अधिकतम 24 खिलाड़ी ही होंगे। टीमें खिलाड़ियों को रिप्लेस कर सकेंगी।

वीवो से मिलते हैं सालाना 440 करोड़ रुपए
बीसीसीआई की ओर से बताया गया कि आईपीएल जैसे इवेंट को प्रायोजित करने वाली चीनी कंपनियां केवल हमारे देश के हितों की सेवा करती हैं। बीसीसीआई को वीवो से सालाना 440 करोड़ रुपये मिलते हैं और पांच साल का यह करार साल 2022 में खत्म होना है।

सोशल मीडिया पर बीसीसीआई का विरोध
सोशल मीडिया पर बीसीसीआई के इस फैसले का विरोध हो रहा है। ट्विटर पर #BoycottIPL ट्रेंड कर रहा है। लोगों ने निशाना साधते हुए कहा कि बीसीसीआई शर्म करो। एक यूजर ने लिखा कि दर्शक भी चीनी ही ढूंढ लो। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि BCCI और IPL को इस फैसले पर दोबारा सोचना चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि देश पहले होता है, BCCI सिर्फ पैसा कमाना चाहता है। सैनिकों को सम्मान दें और IPL का बहिष्कार करें।


Share

Related posts

आवास उद्योग के लिए कई रियायतों की घोषणा

samacharprahari

24 घंटे में 45720 नए पॉजिटिव केस, 1129 लोगों की मौत

samacharprahari

महाराष्ट्र में निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण पर रोक!

Amit Kumar

पाकिस्तान की मस्जिद में विस्फोट, 4 की मौत

Prem Chand

डि-ग्रोथ के जाल से निकलेगा रिटेल सेक्टर, रिकवरी के अच्छे संकेत

Prem Chand

महाराष्ट्र में हीट स्ट्रोक से अबतक 25 लोगों की मौत

Prem Chand